VIDEO : जयमाला पहनाते ही दुल्हन ने दूल्हे पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, जानिए क्या हुआ फिर?
हमीरपुर, 18 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार देर रात शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाली घटना घट गई। जयमाला के दौरान दुल्हन अचानक गुस्से में आ गई और उसने दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बौछार कर दी। मामला बिगड़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझौता करवाकर मामले को शांत करवाया।
Recommended Video

दूल्हे के जयमाल पहनाते ही दूल्हे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा
हमीरपुर जिले के ललपुरा थानां क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव के रहने वाले मनोहर अहिरवार की पुत्री रीना की शादी जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के रहने वाले रविकांत अहिरवार के साथ होना तय हुई थी। रविवार को दूल्हा रविकांत अहिरवार बारात लेकर हमीरपुर के स्वासा बुजुर्ग गांव पहुंचा। शादी की सभी रस्में चल रही थी। जयमाल का समय आया तो दूल्हे ने दुल्हन को जयमाल पहनाया, तभी दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

दुल्हन ने जयमाल फेंकते हुए दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात
दुल्हन ने स्टेज पर ही सबसे के सामने जयमाल को फेंकते हुए दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और वहां से चली गई। तभी दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। कई लोग घायल हुए। इस बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दूल्हा दुल्हन की शादी करवा दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दुल्हन ने ऐसी हरकत क्यों की, इसका जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दूल्हा ये दिन जिंदगी में शायद ही कभी भूल पाए।












Click it and Unblock the Notifications