सुहागरात पर दूल्हे ने हटाया घूंघट तो भड़क गई दुल्हन, एक के बाद एक बरसाए कई थप्पड़..चीखता हुआ निकला बाहर
Hamirpur News: हमीरपुर जिले में सुहागरात के दिन जैसे ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह भड़क गई और दूल्हे को एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया।

Hamirpur News: हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हमीपुर जिले से सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां..यहां सुहागरात को जैसे ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह भड़क गई। दुल्हन ने एक के बाद एक कई थप्पड़ दूल्हे को रसीद करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया।
दुल्हन द्वारा दूल्हे के साथ मारपीट की घटना से घर में हड़कंप मच गया। अपनी पत्नी से अपमानित हुआ दूल्हा लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाकर मामले निपटाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही अपनी जिद पर अड़े है। वहीं, पुलिस अब दोनों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
यह मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) की शादी 29 मई को इमलिया गांव की रहने वाली प्रिया (बदला हुआ नाम) से हुई थी। रीति रिवाज और रस्म पूरी होने के बाद शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई और सात फेरे लिए।
30 मई को दुल्हन की विदाई की रस्म पूरी की गई। ससुराल आते ही दूल्हे के घर में पूजा पाठ कर अन्य रस्में पूरी हुईं, लेकिन सुहागरात को दुल्हन ने अपने दूल्हे को ऐसा तोहफा दिया, जिसे सुनकर पूरा गांव हैरान है। दरअसल, सुहागरात की सेज पर जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट हटाया तो वह भड़क गई।
दुल्हन ने सुहागरात की सेज पर दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। दुल्हन ने दूल्हे को एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद किए। बता दें कि मारपीट में दूल्हे को चोटें आई है। अपनी दुल्हन का यह रूप देख दूल्हा चीखता चिल्लता हुआ लहूलुहान हालत में कमरे से बाहर आया और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
Recommended Video

खबर के मुताबिक, दूल्हा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई थी। शादी तय होने के बाद लड़की से कई बार फोन पर बातचीत भी हुई थी। बातचीत में यह कभी अहसास नहीं हुआ कि दुल्हन इस शादी को लेकर खुश नहीं है। बताया कि बारातियों का स्वागत और सत्कार कर अच्छे से खातिरदारी की गई।
बताया कि ससुराल आने के बाद सुहागरात पर वह ऐसा कुछ करेगी, ऐसी उम्मीद नहीं थी। दूल्हे ने बताया कि दुल्हन ने उसे कमरा बंद करके बहुत पीटा। कुरारा थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि ससुराल आई दुल्हन ने सुहागरात को दूल्हे के साथ जमकर मारपीट की है।
बताया कि घटना की सूचना पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और घटना की जांच कर दोनो को समझाया गया, लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। बताया कि दूल्हे और दुल्हन के घरेलू मामले को पारिवारिक न्यायालय ले जाने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications