सामूहिक हत्याकांड में सजायाफ्ता BJP MLA अशोक चंदेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस का समर्थकों पर लाठीचार्ज

हमीरपुर। 22 वर्ष पूर्व सामूहिक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद मुख्य अभियुक्त भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत छह सजायाफ्ता अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विधायक के साथ दो हजार से ज्यादा समर्थक भी पहुंचे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

bjp mla ashok singh chandel surrendered in court

हाईकोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

दरअसल, सामूहिक हत्याकांड में हाईकोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा विधायक आशोक सिंह चंदेल समेत नौ सजायाफ्ता लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार की सुबह अशोक चंदेल समेत छह सजायाफ्ता अभियुक्तों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

bjp mla ashok singh chandel surrendered in court

समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बता दें, भाजपा विधायक के साथ दो हजारा से ज्यादा समर्थकों की भीड़ भी आई थी, जो कोर्ट परिसर में घुस रही थी। हालांकि, पुलिस ने पहले इन्हें रोकने की को​शिश की, लेकिन जब समर्थक उग्र होने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा और कोर्ट का मेन गेट बंद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+