Akriti Sharma IPS : 20 साल पहले पिता जिस जिले के एसपी थे, बेटी ने संभाली उसी जिले की कमान

हमीरपुर, 19 अगस्त: आईपीएस डॉक्टर आकृति शर्मा ने एसपी हमीरपुर का कार्यभार संभाल लिया है। आकृति शर्मा 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। हमीरपुर में कार्यभार संभालने के बाद आकृति शर्मा ने बताया कि हमीरपुर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से रणनीति तय की जाएगी। बता दें, आकृति शर्मा के पिता आरएम शर्मा भी हमीरपुर में एसपी के पद पर रह चुके हैं। 20 साल पहले पिता जिस जिले के एसपी थे, बेटी ने उसी जिले की कमान संभाली है। आकृति ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

बचपन से था IPS अधिकारी बनने का शौक

बचपन से था IPS अधिकारी बनने का शौक

आकृति शर्मा हिमाचल के ऊना जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म 19 जुलाई 1986 को हुआ था। पिता ऊना के हिल व्यू कॉलोनी, जलेड़ा में रहते हैं। आकृति के पिता साल 2000 से 2003 तक जिले में एसपी रहे थे। आकृति शर्मा बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। 10वीं की परीक्षा में वह पूरे हिमाचल में दूसरे नंबर पर पर रहीं। 12वीं में उन्होंने प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। आकृति शर्मा हमेशा स्कूल के फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन में खाकी वर्दी पहन कर जाती थी।

डॉक्टरी छोड़ आईपीएस अधिकारी बनीं आकृति शर्मा

डॉक्टरी छोड़ आईपीएस अधिकारी बनीं आकृति शर्मा

आकृति ने कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से साल 2010 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की, जिसमें वह टॉपर थीं। कुछ समय के लिए शिमला के आईजीएमसी हॉस्पिटल में जॉब भी की। पुलिस अफसर बनने का सपना देखने वाली आकृति ने 2011 में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2014 में यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में 137वां रैंक हासिल की थी। 2016 में वह आईपीएस अधिकारी बनीं। आकृति के पति सुमित कुमार नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर तैनात हैं।

नशे के खिलाफ छेड़ेंगी विशेष अभियान

नशे के खिलाफ छेड़ेंगी विशेष अभियान

हमीरपुर में कार्यभार संभालने के बाद आकृति शर्मा मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ेंगी। उन्होंने बताया कि उनके पिता आरएम शर्मा भी हमीरपुर में एसपी के पद पर रह चुके हैं। आज वह भी एसपी के पद पर हमीरपुर में अपनी सेवाएं देंगी, जिसपर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। आकृति शर्मा ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में काम किया जाएगा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने के लिए जागरुक किया जाएगा, ताकि कोई भी महिला पुलिस सहायता से वंचित न रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+