Gwalior News: कोर्ट की नई बिल्डिंग के पीछे खाली प्लाट में मिला महिला का शव, चेहरा जलाकर पहचान छिपाने का प्रयास
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior Crime News: ग्वालियर के न्यू सिटी सेंटर इलाके में सुबह-सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब खाली पड़े एक प्लांट में लोगों ने नग्न अवस्था में एक महिला का शरीर पड़ा हुआ देखा महिला का चेहरा और अन्य अंग जले हुए थे इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दी।
महिला का चेहरा जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर उसके शव को जलाया गया है पुलिस की अलग-अलग टीम में इस मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।

घटना ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के न्यू सिटी सेंटर स्थित डिस्टिक कोर्ट की नवीन बिल्डिंग के पीछे की है. यहां खाली पड़े एक प्लांट पर सुबह लोगों ने नग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।
फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम ने की जांच
महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस तो मौके पर पहुंची ही फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुला लिया गया पुलिस को महिला की लाश के पास शराब के खाली क्वार्टर, माचिस और बीड़ी भी पड़ी मिली है. महिला का शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था और उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पूरी तरह जलाया गया था।
दुष्कर्म कर हत्या की आशंका
मौके पर पहुंचे क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की लाश जली हुई अवस्था में मिली है और प्रथम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कर हत्या की गई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है चेहरा जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन पुलिस की अलग-अलग टीम में बनाई गई है और क्राइम ब्रांच भी जांच पड़ताल में लगी है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications