मध्य प्रदेश: हॉस्पिटल में गेट बंद कर कोरोना संक्रमित महिला से रेप की कोशिश, वार्ड बॉय गिरफ्तार
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कोविड हॉस्पिटल से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला से आधी रात के समय वार्ड बॉय ने रेप करने का प्रयास किया। वो चिल्लाने लगी तो आरोपी भाग गया। इस मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया है। ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका वासल ने आज घटना की जानकारी दी।

एडिशनल एसपी हितिका वासल बोलीं कि, "घटना शनिवार रात 11 बजे से 12 बजे के बीच की है और यह ग्वालियर के लोटस हॉस्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज की है। कथित तौर पर एक वार्ड ब्वॉय ने एक कोरोना मरीज के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

बताया जा रहा है कि, उक्त महिला 45 साल की है और वो कोरोना से पीडि़त है।शिकायत में उसने कहा कि, वार्ड बॉय ने कमरे की कुंडी अंदर से लगाकर चेकअप के नाम पर छेड़छाड़ की और फिर रेप की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर वहां से भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications