Gwalior : बाथरूम में नहा रही महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाता था 65 वर्षीय बुजुर्ग, CCTV में हो गया रिकार्ड

ग्वालियर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी के बाथरूम में छिपकर महिलाओं के नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड करता था। इस पूरे मामले की पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

porn videos

ग्वालियर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला का पति थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि कुत्तों को रोटी देने के बहाने एक बुजुर्ग उसके घर में ताक झांक करता है। इतना ही नहीं वह उसकी घर की महिलाओं के बाथरूम में नहाते समय वीडियो भी बनाता है। जब उसने उस बुजुर्ग से वीडियो बनाने का विरोध किया तो वह गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर के कोतवाली थाना एरिया के दानाओली मनीराम का बाड़ा में रहने वाला 50 साल का युवक थाने पहुंचकर जानकारी दी घर में कुत्ते पाले हुए हैं। कुत्तों को खाना डालने के बहाने पारखजी बाड़ा में कपड़ों की दुकान चलाने वाला 65 साल गोविंदराम जिदवानी उसके घर में ताका झांकी करता है। साथ ही नहानी में नहाते वक्त उसके घर की महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता है। इसकी जानकारी उसके एक अन्य पड़ोसी ने उसे दी। फिर मैंने उसको रंगे हाथों पकड़ लिया।

जब पड़ोसी घर में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें दुकानदार गोविंद राम ताक झांक कर वीडियो बनाता दिखाई दिया। शिकायतकर्ता ने जब बुजुर्ग को यह सब करने से रोका तो उस पर ही उल्टा हावी हो गया और उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा।

फिलहाल पुलिस ने फरियादी पति की शिकायत पर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि एक युवक ने थाने आकर शिकायत कर जानकारी दी कि उसके घर के पास रहने वाला एक बुजुर्ग उसके घर में ताक झांक करता है। साथ ही मोबाइल से उसके घर की महिलाओं का वीडियो भी बनाता है। आरोपी का एक सीसीटीवी भी सामने आया है आरोपी खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। लेकिन जानकारी दी जा रही है कि आरोपी अभी हॉस्पिटल में भर्ती है जिसकी जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+