Gwalior News: सास बहू के झगड़े में बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, VIDEO वायरल, गिरवाई थाना का मामला

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior News: ग्वालियर में सास बहू के बीच हुए झगड़े में जमकर मारपीट हुई मारपीट की इस घटना में घायल हुई विवाहिता आज एसपी ऑफिस पहुंची और उसने शिकायत की की उसके ससुरालयों द्वारा दहेज प्रताड़ना को लेकर मारपीट की गई है।

इस घटना का एक वीडियो भी पुलिस को मिला है जिसमें सास और बहू झगड़ा करते नजर आ रहे हैं इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की बात कही है।

 Video of fight between mother-in-law and daughter-in-law went viral, police reached the spot

दरअसल, ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता मीरा देवी अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची थी विवाहिता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस जनसुनवाई में शिकायत की कि विवाह के बाद दहेज के लिए ससुराल में उसकी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और सास ससुर एवं अन्य ससुराली जनों ने उसके साथ मारपीट की है जिससे वह चोटिल हुई है।

VIDEO of fight between mother-in-law and daughter goes viral, incident in Girwai police station area

पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप

विवाहिता का आरोप है कि मामले की शिकायत गिरवाई थाने में की गई लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और पुलिस आरोपी ससुराली जनों के खिलाफ भी कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने महिला की शिकायत को बताया आधा सही आधा झूठा

वही विवाहिता की शिकायत सुनने के बाद एसपी ऑफिस में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने जब गिरवाई थाना पुलिस से मामले की जानकारी ली तो पता लगा कि महिला ने भी अपनी सास के साथ मारपीट की थी और उसका वीडियो भी पुलिस के पास पहुंचा ऐसे में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है और विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+