Gwalior News: थाने से न्याय नहीं मिला तो एम्बुलेंस से जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित, SP से लगाई न्याय की गुहार
Gwalior Samachar: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में एक घायल फरियादी एंबुलेंस (Ambulance) से पहुंचा हैं।
घायल पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसका अपहरण किया गया, उसपर जानलेवा हमला किया गया लेकिन शिकायत करने पर पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवही नहीं की गई है।

जानकारी अनुसार फरियादी देवेंद्र किरार की देवराज, रवि, राजेश और कुछ अन्य लोगों ने 30 जनवरी की रात में उस समय अगवा करने के बाद मारपीट कर दी थी जब वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मामले में पुलिस द्वारा भी उचित सुनवाई नहीं की गई है। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने आज एसपी ऑफिस में पुलिस से मदद की गुहार लगाई घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सोंपे गए हैं।
दरअसल मामला मुरार क्षेत्र का है। 30 जनवरी को वैश्णवी गार्डन जो आर्मी स्कूल के सामने स्थित है। वहां की पार्किंग से देवेंद्र को राजेश ,देवराज, रवि सहित आधा दर्जन बदमाशों ने अपनी सफेद कलर की कार में डाला और अगवा कर ले गए। रास्ते में उसे जमीन बेचने के लिए मजबूर करने लगे।
देवेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की गई। जिससे उसके दोनों हाथों और पैरों में फैक्चर हो गए। बाद में हमलावर देवेंद्र को गार्डन के पास में ही फेंक कर भाग गए।
इस मामले की शिकायत मुरार थाने में की गई। लेकिन बड़ागांव खुरेरी के रहने वाले देवेंद्र किरार के ऊपर हमला होने के मामले में पुलिस ने बेहद मामूली धाराओं में कायमी की। इससे पहले 7 फरवरी को भी वरिष्ठ अधिकारियों से फरियादी पक्ष के लोग मिले थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। फरियादी पक्ष ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है।
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि सीएसपी स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराई जा रही है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications