कोयला यात्रा को लेकर चढ़ा प्रदेश में सियासी पारा, उर्जा मंत्री ने किया अरुण यादव पर पलटवार

कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा मध्यप्रदेश में कोयला यात्रा निकाले जाने की घोषणा किए जाने के बाद प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, उर्जा मंत्री ने किया अरुण यादव पर पलटवार

ग्वालियर, 5 जून। मध्यप्रदेश में कोयला यात्रा को लेकर सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा मध्य प्रदेश में कोयला यात्रा निकाले जाने की घोषणा की गई है, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर कोयला यात्रा निकाली हैं तो राजस्थान में निकालो, मध्य प्रदेश में कोयला यात्रा की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को भरपूर बिजली मिल रही है।

paradyuman singh
नगरी निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए उठाया गया मुद्दा
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस किसी भी मुद्दे को हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। सही मौका समझते हुए कांग्रेस ने अब बिजली और और कोयला संकट को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने एक ट्वीट करके इस बात का ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा कोयला यात्रा निकाली जाएगी।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने किया अरुण यादव पर पलटवार
इधर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने मध्य प्रदेश में कोयला यात्रा निकालने की घोषणा की तो उधर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अरुण यादव पर पलटवार कर दिया। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कोयले का कोई संकट नहीं है अगर कोयला यात्रा निकाली है तो राजस्थान में जाकर निकाले क्योंकि मध्यप्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों और उद्योगों को भरपूर बिजली दी जा रही है।
खुद को सुर्खियों में रखने के लिए अरुण यादव कर रहे हैं ऐसा
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कहना है कि कांग्रेस एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन कर रह गई है और अरुण यादव खुद को हाशिए पर पार्टी के अंदर महसूस कर रहे हैं, इसलिए भी अपने आप को जिंदा रखने के लिए ऐसी यात्रा निकालने की बात कर रहे हैं, जिससे वे सुर्खियों में बने रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाहीन हो चुकी है।
ग्वालियर-चंबल अंचल में भी होने लगी है अघोषित कटौती
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भले ही ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में बिजली संकट और कोयला संकट की बात को नकार रहे हैं लेकिन हकीकत है कि ग्वालियर चंबल अंचल में अघोषित विद्युत कटौती होने लगी है। भीषण गर्मी के बीच रात या दिन में होने वाली अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं। ऐसे में जनता के दिल में मौजूदा सरकार के प्रति आक्रोश भी पनप रहा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+