घर से निकल किले पर पहुंच गई युवती और लगा दी किले से नीचे छलांग
ग्वालियर किले से युवती ने लगा दी छलांग, जमीन पर गिरने से पहले झाड़ियों में फंसी
ग्वालियर, 27 अगस्त। ग्वालियर की एक युवती ने ग्वालियर किले से छलांग लगा दी लेकिन युवती जमीन पर पहुंचने से पहले ही झाड़ियों में अटक गई। स्थानीय लोगों ने युवती को किले से कूदते हुए देख लिया था। इसके बाद स्थानीय लोग युवती को बचाने पहुंच गए और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके युवती को सुरक्षित बचा लिया, हालांकि युवती को बेहोशी की हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Recommended Video

शिंदे की छावनी की रहने वाली है युवती
किले से छलांग लगाने वाली युवती शिंदे की छावनी की रहने वाली है। युवती की पहचान दिशा के रूप में हुई है। दिशा 11वीं कक्षा की छात्र है। दिशा के परिजनों ने बताया कि दिशा घर से सही सलामत निकली थी लेकिन किले पर कैसे पहुंच गई और उसने किले से क्यों छलांग लगा दी इस बात की दिशा के परिजनों को भी जानकारी नहीं है।

अचानक किले से लगा दी थी छलांग
दिशा घर से निकल कर सीधा ग्वालियर के लिए पर पहुंच गई और ग्वालियर किले पर पहुंचकर दिशा ने सेवा नगर इलाके की तरफ किले से नीचे छलांग लगा दी। बारिश का सीजन होने की वजह से किले की दीवार पर कई झाड़ियां खड़ी हो गई है और इन्हीं झाड़ियों ने दिशा की जान भी बचा ली। दिशा ने किले से छलांग तो लगाई लेकिन 300 फीट नीचे गिरने से पहले ही दिशा झाड़ियों में अटक गई।

स्थानीय लोगों ने बचा ली दिशा की जान
स्थानीय लोगों ने दिशा को किले से कूदते हुए देख लिया था। स्थानीय लोग दिशा को बचाने के लिए किला तलहटी में पहुंच गए। यहां झाड़ियों में फंसी हुई दिशा को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके सुरक्षित बचा लिया और इसके बाद बेहोशी की हालत में मिली दिशा को स्थानीय लोगों की मदद से जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

इससे पहले भी लगातार होते रहे हैं ऐसे मामले
ग्वालियर किले पर इससे पहले भी लगातार कई ऐसे मामले होते रहे हैं कि लोग अपनी जान देने के लिए ग्वालियर के लिए पहुंच जाते हैं और ग्वालियर किले की दीवार से कूद कर अपनी जान देते हैं। पुलिस ग्वालियर किले पर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा दावा करती है लेकिन इसके बावजूद लोग पुलिस की नजरों से बचकर किले की दीवार पर खड़े होकर नीचे छलांग लगा देते हैं। ऐसे में पुलिस को जरूरत है कि यहां अब पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएं जिससे सुसाइड पॉइंट बन चुके ग्वालियर का इस्तेमाल जान देने के लिए न किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications