बीच सड़क पर सब इंस्पेक्टर को लात घूंसे से जमकर पीटा
ग्वालियर में बीच सड़क पर पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी गई
ग्वालियर, 21 जुलाई। ग्वालियर में अब आम आदमी की सुरक्षा की बात तो छोड़िए खुद पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया। मुरार इलाके में एक सब इंस्पेक्टर को बीच सड़क पर ही जमकर लात घूंसे से पीटा गया। खास बात यह रही कि सब इंस्पेक्टर का सहयोग करने उसके डिपार्टमेंट के लोग ही नहीं आए।

सड़क से निकलते वक्त हो गया था विवाद
मुरार थाने में पदस्थ इंस्पेक्टर अतर सिंह गुरुवार की दोपहर को थाने से निकलकर आवश्यक कार्य से जा रहे थे, तभी रास्ते में ओम हरी हॉस्पिटल के सामने एक कार खड़ी होने की वजह से ट्रैफिक जाम देखकर भी रुक गए। राहगीरों को वहां से निकलने में दिक्कत हो रही थी। यह देखकर सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने कार मालिक से कार हटाने के लिए कहा और इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सब इंस्पेक्टर की बीच सड़क पर की गई मारपीट
सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने जब कार हटाने की बात कही तो एक युवक द्वारा सब स्पेक्टर के साथ बीच सड़क पर ही मारपीट कर दी गई। अतर सिंह को लात घूसें से पीटा गया। सब इंस्पेक्टर की पिटाई होते देख वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।
ओम हरी हॉस्पिटल के संचालक से भी हुआ विवाद
जिस युवक ने सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की उसके बचाव में ओम हरी हॉस्पिटल के संचालक भी आ गए। उनसे भी सब इंस्पेक्टर का विवाद हो गया। सड़क पर यह सब तमाशा होता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे।
थाने से कुछ दूरी पर ही होता रहा विवाद
मुरार थाने से थोड़ी दूरी पर ही सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट हो रही थी लेकिन मुरार थाने से कोई भी पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर की मदद के लिए आगे नहीं आया। सब इंस्पेक्टर अकेला सड़क पर मार खाता रहा और थाने में खबर तक नहीं पहुंची।
सब इंस्पेक्टर ने जताई नाराजगी
इस मामले में सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। अतर सिंह का कहना है कि उसके डिपार्टमेंट के लोगों ने उसका साथ नहीं दिया है।
ग्वालियर में पुलिस नहीं सुरक्षित तो आम जनता कैसे रहेगी सुरक्षित
ग्वालियर में जब पुलिसकर्मियों के साथ ही मारपीट हो रही है तो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं की आम जनता की क्या हालत होगी। बीच सड़क पर खाकी वर्दी वाले को जमकर पीटा जाता है और उसके थाने में ही उसकी सुनवाई नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications