तीसरी शादी करने के लिए सब इंस्पेक्टर ने युवती के परिजनों की कर दी पिटाई

ग्वालियर में सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर तीसरी शादी करने के लिए युवती पर बना रहा था दबाव इतने में पहुंच गई पुलिस

ग्वालियर, 17 अगस्त। ग्वालियर में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर एक युवती से शादी करने के लिए उस पर इतना दबाव बना रहा है कि उसने युवती के घर में घुसकर युवती के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। सब इंस्पेक्टर ने युवती के घर में घुसकर न केवल उसके भाई और पिता के साथ मारपीट की बल्कि जमकर हंगामा भी किया।

थाटीपुर इलाके का है मामला

थाटीपुर इलाके का है मामला

थाटीपुर इलाके में रहने वाली एक युवती से पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर शादी करना चाहता है। इसके लिए उसने युवती पर दबाव बनाना भी शुरू कर दिया। सब इंस्पेक्टर युवती के थाटीपुर स्थित घर पर पहुंचा और यहां पर उसने जमकर हंगामा किया। सब इंस्पेक्टर युवती से हर हाल में शादी करना चाहता है।

युवती के भाई और पिता से की मारपीट

युवती के भाई और पिता से की मारपीट

सबह इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने युवती पर शादी का दबाव बनाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। चंद्रशेखर ने युवती के भाई और पिता के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं सब इंस्पेक्टर ने युवती के भाई को दांत से भी काट लिया। सब इंस्पेक्टर ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह सब को मार देगा।

सब इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत करने से घबराती रही युवती

सब इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत करने से घबराती रही युवती

सब इंस्पेक्टर की दबंगई देखकर पूरा परिवार घबरा गया। चाहते हुए भी युवती सब इंस्पेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। एक ही रात में सब इंस्पेक्टर ने युवती के घर पहुंच कर दो बार हंगामा और मारपीट कर दी, लेकिन सहमा हुआ परिवार सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका।

तीसरी बार घर पहुंचा एसआई तब कराया मामला दर्ज

तीसरी बार घर पहुंचा एसआई तब कराया मामला दर्ज

चंद्रशेखर के खिलाफ जब युवती ने शिकायत नहीं की तो सब इंस्पेक्टर के हौसले बुलंद हो गए और तीसरी बार वह युवती के घर पहुंच गया। हालांकि इस बार परिवार वालों ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को सूचना दी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब इंस्पेक्टर को अपनी हिरासत में ले लिया और पर एफआईआर भी दर्ज कर ली।

तीसरी शादी करना चाहता है सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर

तीसरी शादी करना चाहता है सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर

सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर तीसरी शादी करने जा रहा है। उसकी पहली पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मामला भी दर्ज हुआ था। साल 2019 में उसने दूसरी शादी भी कर ली। अब वह थाटीपुर में रहने वाली युवती से तीसरी शादी करने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+