Story बना गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड क्रेज, लड़की ने नहीं मानी डिमांड, तो लड़के ने कर दिए Photo Viral
MP ग्वालियर की रहने वाली एक कॉलेज स्टूडेंट धोखाधड़ी का शिकार हुई है। पहले दोस्ती हुई फिर नजदीकियां बढ़ी, जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो मुंबई बॉय ने लड़की की फोटो एडिट करके वायरल कर दी। साइबर सेल पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।

Girlfriend boyfriend craze: एमपी के ग्वालियर की एक कॉलेज गर्ल और उसके घर वाले डिप्रेशन की कगार पर हैं। इसकी बड़ी वजह अपने आप को मुंबई का बताने वाला 'राज' नाम का लड़का है। जिसने स्टूडेंट से सोशल मीडिया पर पहले तो दोस्ती की, फिर बातचीत शुरू हुई फ्रेंडशिप कहानी नजदीकियों में बदल गई। लड़की ने पर्सनल लाइफ भी शेयर करना शुरू कर दिया। तभी लड़के की एक डिमांड को लड़की ने ठुकरा दिया। इसके बाद इश्कबाज लड़के ने उसकी फोटो एडिट कर वायरल कर दी हैं। अब पुलिस साइबर सेल पहुंचे इस मामले में केस दर्ज कर लड़के की तलाश की जा रही है।
Recommended Video


ऐसे हुई दोस्ती फिर बढ़ी नजदीकियां
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में यह केस सामने आया है। कॉलेज में पढ़ाई करने वाली 22 साल की स्टूडेंट को सोशल मीडिया पर अनजान लड़के से दोस्ती करना महंगा पड़ा। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के क्रेज में कॉलेज गर्ल ने एक अकाउंट पर राज नाम के लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। यही वो घड़ी थी, जहां राज के नाम दोस्ती की डोर को स्टूडेंट ने थाम लिया था। दोनों के बीच सामान्य बातचीत ‘लव और कब' की दहलीज पर जा पहुंची। शायद लड़का भी समझने लगा था कि उसने जिसे गर्लफ्रेंड बनाया है, वह उसके बहुत नजदीक आ चुकी है।

पर्सनल लाइफ और फ्यूचर प्लानिंग भी होने लगी शेयर
महज फ्रेंडशिप के नाम धोखाधड़ी का शिकार हुई कॉलेज गर्ल ने पुलिस साइबर सेल में जो शिकायत की है, उसके मुताबिक वह राज नाम के लड़के को भांप नहीं पाई। बाते करते करते उसने अपनी पर्सनल लाइफ भी शेयर की। लड़के के पूछने पर फ्यूचर प्लानिंग भी बताई। जिसका फायदा उठाते हुए अपने आप को मुंबई का रहने वाला बताते हुए राज नाम के लड़के ने एक ऐसी डिमांड की, जिसे लड़की हरगिज पूरा नहीं कर सकती थी। कॉलेज गर्ल ने पुलिस को बताया कि लड़का फिजिकल रिलेशन और कई दूसरी तरह की डिमांड करने लगा थे। जिसके बाद उसने लड़के के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया।

डिमांड पूरी न होने पर फोटो कर दिए वायरल
कथित बॉयफ्रेंड ने अपना शातिरपन उस वक्त दिखाया जब स्टूडेंट उसकी डिमांड ठुकराने लगी। पुलिस में की गई शिकायत में उसने बताया है कि अकाउंट ब्लॉक करने के पहले राज नाम का लड़का भद्दे भद्दे कमेंट्स भी करने लगा था। वह अपनी बात मनवाना चाहता था। लेकिन लड़की इंकार करती रही। राज ने लड़की के अकाउंट से कुछ फोटो भी हैक कर लिए थे। जिसका फायदा उठाते हुए उसने उन फोटो को एडिट किया और वायरल कर दिए।

दोस्तों और रिश्तेदारों से पता चली करतूत
आरोपी राज की करतूत और मकसद लड़की को उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पता चला। दरअसल लड़के ने लड़की के एडिट फोटो उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के अकाउंट में शेयर कर दिए थे। जब उन्होंने लड़की के आपत्तिजनक फोटो देखे तो इस बात की जानकारी परिजनों की दी और लड़की को भी पता चला। दोस्तों और रिश्तेदारों को जो फोटो शेयर किए गए उसमें भी लड़के ने कई तरह के कमेंट्स किए है।

जांच में जुटा साइबर सेल, डिप्रेशन में परिवार
साइबर सेल पुलिस इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। राज नाम के लड़के के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उसके अकाउंट के आधार पर लोकेशन पता की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड़के का असली नाम राज और वह मुंबई का ही रहने वाला है या फिर कुछ और। वहीं लड़की और उसके घर वाले मानसिक तनाव में हैं। उनका कहना है कि आरोपी लड़के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications