विशेष विमान से उड़ान भरकर ग्वालियर पहुंचे अफ्रीकन चीते
8 चीतों को लेकर ग्वालियर पहुंचा विशेष विमान, नामीबिया से लाए गए हैं चीते
ग्वालियर, 17 सितम्बर। नामीबिया से 8 चीते विशेष विमान से उड़ान भरकर ग्वालियर पहुंच गए हैं। विशेष कार्गो विमान से इन्हें ग्वालियर लाया गया है। चीतों को यहां से इन्हें कूनो नेशनल पार्क के लिए चॉपर द्वारा रवाना किया जाएगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Recommended Video

सुबह सवेरे लाए गए चीते
नामीबिया से 8 चीतों को विशेष कार्गो विमान द्वारा सबसे पहले शनिवार की सुबह ग्वालियर लाया गया है। यहां ग्वालियर एयरपोर्ट के एयरबेस पर इन चीतों को उतारा गया है। चीतों का यहां मेडिकल परीक्षण किया जाएगा इसके बाद चीतों को कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना किया जाएगा।
कुछ ही देर में कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो जाएंगे चीते
ग्वालियर से कुछ ही देर में सभी अफ्रीकन चीतों को कूनो नेशनल पार्क के लिए चॉपर द्वारा रवाना कर दिया जाएगा ।कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर होते हुए ही कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे।
ग्वालियर एयरफोर्स एरिया में कड़ी सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्रांजिट विजिट को देखते हुए एयरफोर्स एरिया में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। यहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात है। इसके अलावा एक दिन पहले से ही आसपास के इलाकों की सर्चिंग भी ली गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहते हुए निगरानी रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी ग्वालियर पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications