Gwalior News: विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार हुआ तेज, सभी दलों के बड़े नेताओं की आज रैलियां और आमसभा

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार लगातार गति पकड़ता जा रहा है ग्वालियर चंबल अंचल में भी चुनाव प्रचार में तेजी देखने को मिल रही है और भाजपा कांग्रेस सहित सभी बड़े दलों के नेता लगातार क्षेत्र में चुनावी दौरे कर रहे हैं आज भी ग्वालियर अंचल में तीन सीएम एक पूर्व सीएम और राज बब्बर जैसे बड़े नेताओं द्वारा आम सभा को संबोधित किया जाएगा ऐसे में आज का दिन चुनावी सरगर्मी लाने वाला है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लेंगे शाम को आम सभाएं

मुखयमंत्री शिवराज सिंह आज शाम से ग्वालियर जिले में चुनावी सभाएं करेंगे। वे डबरा और भितरवार में सभाएं लेने के बाद रात को ग्वालियर आ जाएंगे और यहां 8 बजे ग्वालियर दक्षिण के गोल पहाड़िया पर और 9 बजे ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी पर चुनावी सभाएं करेंगे।

Shivraj, Kejriwal, Bhagwant Mann Raj Babbar, Kamal Nath and Digvijay Singh will hold meetings

आप प्रत्याशी के समर्थन में केजरीवाल और भगवंत मान की सभाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज आप प्रत्याशी के समर्थन में सभा लेंगे । शाम पांच बजे दोनो ग्वालियर आ जाएंगे और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में हजीरा चौराहे से किला गेट तक रोड शो करेंगे।

देर शाम राज बब्बर भी ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लेंगे आम सभा

राज बब्बर आज रात्रि को ग्वालियर पहुंचकर बहोड़ापुर और मुरार में सभाएं करेंगे। वे रात को ग्वालियर में ही रुकेंगे और 10 नवम्बर को डबरा पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सभा करेंगे। उनके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शाम को ग्वालियर आएंगे और ग्वालियर ग्वालियर और दक्षिण के बॉर्डर पर स्थित गिरवाई में एक मेरिज गार्डन में कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे फिर कमलनाथ के साथ विमान से देर रात भोपाल लौट जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+