Shivpuri news: खेल-खेल में बच्चों ने खा लिए रतनजोत के बीज, चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी

शिवपुरी जिले में रतनजोत के बीज खा लेने से चार आदिवासी बच्चों की हालत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर परिजन इलाज कराने पोहरी अस्पताल लाए।

Shivpuri ratanjot seed child sick,

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना अंतर्गत भैंसदा गांव में आदिवासी बच्चों ने खेल-खेल में फल समझकर रतनजोत के बीज खा लिए। जिससे बीती शाम बच्चे बीमार पड़ गए। परिजनों ने बच्चों को पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसदा में आदिवासी परिवार खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उनके 4 बच्चे भी खेत पर खेल रहे थे। बच्चों को खेल खेल में खेत के पास ही में बाड़ी में रतनजोत के बीज दिखे और बच्चों ने उन बीजों को फल समझकर खा लिया। बीज खाने के बाद बच्चे उल्टियां करने लगे। एक साथ चारों बच्चों को उल्टी करता देख परिवार वाले परेशान हो गए। परिवार वालों ने चारों बच्चों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पोहरी लेकर पहुंचे। जहां से चारों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शिवपुरी जिला अस्पताल में चारों बच्चों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+