'दलित होने के कारण IAS ने किया अपमान', राजस्थान के डिप्टी CM के समर्थन में ग्वालियर के OBC ने जताया विरोध
Gwalior News: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही डिप्टी सीएम स्पोर्ट् की मुहिम ने पूरे देश मे ओबीसी व दलित समाज को आक्रोशित कर दिया है। जिसके चलते ग्वालियर में भी ओबीसी व दलित वर्ग के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आईएएस अग्रवाल के इस कृत्य को निंदनीय बताया और इसे आईएएस अग्रवाल का जाति के प्रति पूर्वाग्रह पूर्ण उपेक्षित रवैया बताया है।
देश की राजनीति के रुख इस समय जातिगत राजनीति की ओर है। उस समय जाति को लेकर डिप्टी सी एम बैरवा के साथ किया आईएएस ऑफिसर का दुर्व्यहवार तुरंत ही सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया और राजस्थान के इस मामले पर पुरे देश से प्रतिक्रिया आने लगी है।

इस पर देश भर से सामाजिक व राजनैतिक लोगों ने अपना रोष भी व्यक्त करना शुरू कर दिया है।इस कड़ी में ग्वालियर शहर के ओबीसी समाज के नेताओं और काँग्रेस पार्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह है मामला
राजस्थान की सत्ता में वापसी के बाद ही बीजेपी ने एक सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम वाले फॉर्मूले को राजस्थान में भी लागू किया और दलित समाज से आने वाले डॉ. प्रेम चंद बैरवा को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया। बैरवा राज्य में पार्टी के प्रमुख दलित चेहरों में से एक हैं और समाज के लोगों के बीच लगातार अपने कार्यों के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सूबे का डिप्टी सीएम बनाया। पर भोज के दौरान जब उनकी चिन्हित कुर्सी पर आईएएस अधिकारी ने कब्जा जमा लिया तो दलित समाज ने इसे एक दलित डिप्टी सीएम का अपमान समझा है।
पूर्व में भी एक बार उनके द्वारा प्रेमचंद्र बैरवा के जूतों का मजाक बनाया गय था। उसे लेकर भी दलित समाज में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर आईएएस शिखर अग्रवाल को यूज़र्स द्वारा जातिगत सोच रखने का आरोप लगाया जा रहा है। धीरे धीरे यह मुहिम मजबूत हुई है और अब आईएएस शिखर अग्रवाल को हटाने की मांग होने लगी है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ओबीसी के हित की मांग उठा रहे हैं। जिस तरह से राजस्थान में उप मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव द्वारा सरेआम अपमान किया गया और उनकी कुर्सी पर वह बैठ गए, समझिए जब उपमुख्यमंत्री का इस तरह अपमान हो रहा है तो आम जनता का क्या हाल होता होगा। भारतीय जनता पार्टी केवल दिखावे के लिए ओबीसी और एससी एसटी के वर्ग के कल्याण की बात करती है। लेकिन सच्चाई कोसों दूर है।
यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग नेता रूपेश यादव ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान में उपमुख्यमंत्री बैरवा जी का मुख्य सचिव शेखर अग्रवाल ने अपमान किया है। उससे यह साफ जाहिर होता है की ऊंची जाति के यह अधिकारी अभी भी समानता का अधिकार लोगों तक नहीं पहुंचने देना चाहते हैं। इसलिए इन पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर, मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications