Gwalior News: BJP से माया सिंह को टिकट मिलते ही मचा बवाल, गोयल समर्थकों ने मुरार में किया चक्काजाम

Gwalior News: भाजपा द्वारा आज जारी की गई नई सूची में मुन्नालाल गोयल का टिकट काटकर पूर्व मंत्री माया सिंह को दिए जाने का जबरदस्त विरोध हो रहा है गोयल समर्थकों ने मुरार में चक्काजाम किया और पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुन्नालाल गोयल वर्ष 2018 में कांग्रेस से विधायक बने थे लेकिन उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ काँग्रेस से विद्रोह किया और विधायक पद से इस्तीफा देकर उप चुनाव में भाजपा के टिकट पर उतरे लेकिन कांग्रेस के सतीश सिकरवार से हार गए थे। अब वे फिर टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन भाजपा ने आज जो सूची जारी की उसमें उनका नाम गायब था। ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

Ruckus created as soon as Maya Singh got ticket from BJP, Goyal supporters created blockade in Murar

यह सूचना मिलते ही उनके समर्थक लामबंद हो गए और उन्होंने बवाल मचाना शुरू कर दिया। वे इकट्ठे होकर मुरार के बारादरी चौराहे पहुँचे और चक्काजाम करके बैठ गए। उधर माया सिंह को टिकट देने से नाराज केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक वरिष्ठ नेता जय सिंह कुशवाह ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

जय सिंह कुशवाहा और मुन्नालाल गोयल बन सकते हैं परेशानी

ग्वालियर पूर्व विधानसभा से जय सिंह कुशवाहा और मुन्नालाल गोयल दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं ऐसे में टिकट वितरण से नाराज होकर उनके इस्तीफा की धमकी से ग्वालियर पूर्व से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई माया सिंह को काफी परेशानी हो सकती है।

सिंधिया राज परिवार की सदस्य है माया सिंह

आपको बता दें कि माया सिंह सिंधिया राज परिवार की सदस्य हैं राजमाता विजय राजेश सिंधिया के भाई ध्यानेंद्र सिंह की पत्नी माया सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मानी है और क्षेत्र में उनका खासा प्रभाव भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+