Gwalior news: फिर भड़के प्रीतम सिंह लोधी, बागेश्वर महाराज को कह दिया 'पापी'
प्रीतम सिंह लोधी ने फिर दिया बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री पर बयान, धीरेन्द्र शास्त्री को कह दिया पापी,बोले-मंत्री के द्वारा किया गया है धीरेन्द्र शास्त्री को लॉन्च
Gwalior में बीजेपी से निष्कासित किए गए प्रीतम सिंह लोधी ने एक बार फिर से बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री पर जुबानी हमला बोला है। प्रीतम सिंह लोधी मीडिया के सामने धीरेन्द्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए जमकर भड़के और उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को पापी तक कह दिया।
Recommended Video

धीरेंद्र शास्त्री ने समधी को पिटवाया
बीजेपी से निष्कासित किए गए प्रीतम सिंह लोधी एक बार फिर से बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रीतम सिंह लोधी ने प्रेस वार्ता में मीडिया के सामने बयान दिया है धीरेन्द्र शास्त्री ने उनके समधी को अपने आश्रम में पिटवाया लेकिन उस मामले की जांच तक नहीं की गई। प्रीतम सिंह ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री ने मुझे मसलने और मुझे कुचलने की बात कही ऐसे लोगों की वजह से मुझे बीजेपी से दो बार निकाला गया।
मैंने सम्मान लेने से कर दिया इनकार
प्रीतम सिंह लोधी ने मीडिया के सामने इस बात का दावा किया कि दंदरौआ धाम से उनके पास कार्यक्रम का बुलावा आया था और यह संदेश आया था कि उनका सम्मान करवाया जाएगा। प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि मैंने सम्मान लेने से मना कर दिया, मैंने कह दिया कि ऐसे माफिया और हत्यारों से मुझे सम्मान नहीं चाहिए मैं अपने घर पर ही ठीक हूं। प्रीतम सिंह लोधी ने इस दौरान बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री को पापी और हत्यारा तक कह दिया। दरअसल बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री की इन दिनों दंदरौआ धाम में हनुमंत कथा चल रही है और इसी के बारे में प्रीतम सिंह लोधी ने बयान दिया है।
मंत्री लॉन्च कर रहे हैं धीरेन्द्र शास्त्री को
प्रीतम सिंह लोधी ने दावा किया है कि एक मंत्री द्वारा धीरेन्द्र शास्त्री को लांच किया गया है। प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि नेताओं के पास भीड़ नहीं जुट रही है इसलिए वे अब धीरेन्द्र शास्त्री को लॉन्च करके भीड़ जुटा रहे हैं और आने वाले समय में इसी भीड़ को वोट में कन्वर्ट करने का काम भी किया जाएगा।
प्रदेशभर में निकाली जाएगी जन जागरण यात्रा
प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि प्रदेश भर में जन जागरण यात्रा निकालेंगे, यह जन जागरण यात्रा ओबीसी और एससी एसटी वर्ग के लिए निकाली जाएगी। प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि जो नेता लंबे समय से यहां जमे हुए उनके पास इतना पैसा कहां से आया यह पूरी जानकारी वे अमित शाह और मोदी के सामने जाकर बताएंगे, जिसके लिए वे ग्वालियर से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications