ग्वालियर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की अगवानी

ग्वालियर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, थोड़ी देर रुकने के बाद कूनो नेशनल पार्क के लिए हुए रवाना

ग्वालियर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गए।

Recommended Video

      Cheetah In India: आखिरी चीता को मारने वाले King Ramanuj Pratap की कहानी | वनइंडिया हिंदी |*News
      gwalior

      ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह विशेष विमान में सवार होकर ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर उनकी अगवानी करने के लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल समेत सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले से ही मौजूद थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

      अल्प समय के लिए ग्वालियर में रुके प्रधानमंत्री
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के तहत ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां वे अल्प समय के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल मंगू भाई पटेल समेत सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन भी है।

      हेलीकॉप्टर के द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए हुए रवाना
      थोड़ी देर रुकने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर के द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गए। कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। इसके अलावा पीएम कराहल पहुंचकर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+