ग्वालियर में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरु, शहर में बन रही हैं गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमाएं
ग्वालियर में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरु हो गई हैं, गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं
ग्वालियर, 25 अगस्त। ग्वालियर में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्वालियर में अलग-अलग स्थानों पर गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने का काम भी जोरो पर है। ग्वालियर के कारीगर अलग-अलग रूप और अलग-अलग आकार की गणेश जी की प्रतिमाएं बनाने में जुट गए हैं।

हजीरा और फालका बाजार समेत अन्य स्थानों पर बन रही है प्रतिमाएं
ग्वालियर शहर में हजीरा और फालका बाजार में गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी गणेश जी की प्रतिमाएं बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। प्रतिमाएं बनाने वाले कारीगर अलग-अलग रूप और अलग-अलग आकार की गणेश जी की प्रतिमाएं बना रहे हैं। काफी मनमोहक रूप देकर गणेश जी की प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं प्रतिमाओं की बुकिंग
गणेश उत्सव को लेकर शहर वासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिमाएं बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि अभी से ही लोगों ने प्रतिमाएं बुक कर दी हैं। इसके अलावा कारीगरों के पास अभी कई आर्डर पेंडिंग है जिनके लिए प्रतिमाएं तैयार करनी है। प्रतिमा तैयार करने वाले कारीगरों का कहना है कि लोगों में गणेश उत्सव को लेकर काफी अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मिट्टी की बनाई जा रही है प्रतिमाएं
प्रतिमाएं बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि पहले पीओपी की प्रतिमाएं बनाई जाती थी जो काफी हानिकारक रहती थी। गणेश जी के विसर्जन के बाद यह पीओपी पानी में ठीक तरीके से घुलता भी नहीं था और पानी को भी खराब कर देता था। इससे कई बीमारियां भी फैलती थी। जब कि मिट्टी की प्रतिमाएं पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। मिट्टी की प्रतिमाएं पानी में बड़ी आसानी से घुल जाती हैं यह पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्यों के लिए भी हानिरहित होती हैं। इसलिए इस बार सभी प्रतिमाएं मिट्टी की ही बनाई जा रही है।

गणेश जी के रंग में रंगा नजर आएगा पूरा शहर
3 साल बाद शहर में गणेश उत्सव मनाने की तैयारियां चल रही है। जगह-जगह पंडाल लगाकर गणेश जी को विराजित किया जाएगा और धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाएगा। 3 साल से गणेश उत्सव नहीं मना पाने की वजह से लोग इस बार ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बार ग्वालियर शहर गणेश जी के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications