ग्वालियर में राख पाउडर, रेत और रिजेक्ट सीमेंट के पाउडर से तैयार हो रही थी अल्ट्राटेक नाम से नकली सीमेंट

ग्वालियर में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रही थी नकली सीमेंट

ग्वालियर, 26 सितम्बर। ग्वालियर-चंबल अंचल में नकली और मिलावटी सामान तैयार करने के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार नकली सीमेंट तैयार करने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि अल्ट्राटेक नाम की ब्रांडेड कंपनी के नाम पर यहां पर राख पाउडर, रेत और रिजेक्ट सीमेंट के पाउडर से नकली सीमेंट तैयार की जा रही थी और इसे बाजार में भी सप्लाई किया जा रहा था। ग्वालियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से नकली सीमेंट तैयार करने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है।

जहांगीरपुरी में चल रही थी नकली सीमेंट फैक्ट्री

जहांगीरपुरी में चल रही थी नकली सीमेंट फैक्ट्री

ग्वालियर शहर में जहांगीरपुरी इलाके में नकली सीमेंट फैक्ट्री चल रही थी। खास बात यह है कि यह फैक्ट्री लंबे समय से संचालित थी लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी लेकिन इसकी सप्लाई बाजार में धड़ल्ले से की जा रही थी। अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम पर लोग नकली सीमेंट खरीद कर अपने घरों में निर्माण कार्य में इसका उपयोग कर रहे थे।

₹20 कम कीमत में बेची जा रही थी नकली सीमेंट

₹20 कम कीमत में बेची जा रही थी नकली सीमेंट

जहांगीरपुरी में संचालित फैक्ट्री में नकली सीमेंट तैयार करके इसे असली सीमेंट की बोरी की कीमत से ₹20 कम कीमत में बाजार में बेचा जा रहा था। इस वजह से नकली सीमेंट की डिमांड काफी बढ़ गई थी। बाजार में धड़ाधड़ इसकी सप्लाई हो रही थी और इसका असर असली सीमेंट के कारोबार पर पड़ रहा था। तभी कंपनी की नजर इस नकली सीमेंट की बोरियों पर पड़ गई।

अल्ट्राटेक कंपनी ने की पुलिस में शिकायत

अल्ट्राटेक कंपनी ने की पुलिस में शिकायत

अल्ट्राटेक कंपनी ने ग्वालियर पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि अल्ट्राटेक नाम से मार्केट में नकली सीमेंट सप्लाई हो रही है। इस सूचना पर से पुलिस सक्रिय हो गई और नेटवर्क मजबूत किया। जल्द ही पुलिस को सफलता भी मिल गई। पुलिस के मुखबिर ने पुलिस को बताया कि अल्ट्राटेक ब्रांड नाम से नकली सीमेंट तैयार करने की फैक्ट्री जहांगीरपुरी में संचालित है। इसी सूचना पर से ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मुरार थाना पुलिस के साथ मिलकर जहांगीरपुरी में संचालित नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा मार दिया।

300 बोरी नकली सीमेंट समेत मिला रॉ मटेरियल

300 बोरी नकली सीमेंट समेत मिला रॉ मटेरियल

पुलिस ने जब नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा मारा तो पुलिस को यहां 2 गोदाम से 300 बोरी तैयार नकली सीमेंट मिली है। इसके अलावा मौके पर से नकली सीमेंट तैयार करने में उपयोग किया जाने वाला रॉ मटेरियल भी मिला है। नकली सीमेंट को पैक करने के लिए पैकिंग मशीन भी मिली है और अल्ट्राटेक प्रिंट किए हुए खाली बोरिया भी मिली है जिनमें नकली सीमेंट को तैयार करके इन बोरियों में नकली सीमेंट भरने की तैयारी थी।

मौके से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मौके से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा मारने के साथ ही मौके पर से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गया एक आरोपी खुद को मैनेजर बता रहा है। पकड़े गए आरोपी मैनेजर का नाम अंकित पाराशर बताया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नकली सीमेंट की बोरी महज ₹100 में तैयार हो जाती थी और इसी नकली सीमेंट की बोरी को यह लोग ₹350 में बाजार में बेच दिया करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+