क्रूरता: ग्वालियर में कुत्ते के 7 बच्चों को जहर देकर मारने का मामला, पशु प्रेमियों में आक्रोश
ग्वालियर की खेड़ापति कॉलोनी के लोग जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो 7 नन्हे डॉगी मृत हालत में पड़े हुए मिले। नन्हे डॉगी की उम्र करीब एक महीने के लगभग थी।

ग्वालियर शहर की खेड़ापति क्षेत्र में कुत्ते के सात पिल्लों को बेहरमी से मारने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और सभी मृत पिल्लों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
घटना बुधवार सुबह उजागर हुई जब खेड़ापति मोहल्ले लोग सुबह वॉक पर निकले, उनकी निगाहें कुत्ते के पिल्लों पर पड़ी और वे चौंक गए। स्थानीय लोगों ने उनकी वार्ड में घूमने वाले सात पिल्लों को मृत पाया तो आश्चर्य में पड़ गए और आक्रोशित हो गए।
बेजुबान सात पिल्लों की एक साथ हत्या की जानकारी आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही समय में डॉग लवर भी वहां पहुँच गए। तत्काल पड़ाव थाना पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पड़ाव थाना पुलिस के प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह वहां पहुंचे उन्होंने जांच की तो मृत पिल्लों के पास ब्रेड बरामद की गई, जिससे साफ़ हो गया कि किसी ने ब्रेड में जहर मिलाकर पिल्लों को मारा है।
पुलिस ने स्वीपर को बुलाकर सभी सात मरे हुए पिल्लों को वहां से उठवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरूआती जाँच में पता चला कि एक कुतिया ने कुछ दिनों पहले ही इन पिल्लों को जन्म दिया था, ये पिल्ले मोहल्ले में यहाँ वहां घूमते रहते थे और गंदगी करते थे जिससे वार्ड वासी परेशान भी थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं में से किसी ने ब्रेड में जहर मिलाकर इन पिल्लों की हत्या की होगी।
पुलिस ने जानकारी दी की अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है, पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है, उसने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications