Video: पुलिस के डर से हिस्ट्रीशीटर ने बदला भगवा रंग, हाथ में झंडा लेकर लगाया तिलक, सिपाहियों ने ऐसे उतारा भूत
Gwalior news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। दरअसल गुरुवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत और उसके गुर्गों पर जमकर लाठियां बरसाते हुए गिरफ्तार कर लिया। [वीडियो नीचे]
राहुल ने चौराहे पर रोड जाम करने की कोशिश किया और अपने ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया। हिस्ट्रीशीटर पुलिस को देखकर गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए भगवा झंडा लेकर माथे पर तिलक लगा लिया।

बता दें, ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत बदमाशों की लिस्ट में शामिल है। इसी को लेकर पुलिस उसके घर चेकिंग करने गई थी।
एडिशनल पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के अनुसार पुलिस चेकिंग करने के लिए लगातार जा रही थी। उसने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा लिए हैं। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसने यह वीडियो फेसबुक में पोस्ट कर पुलिस को परेशान करता था।
हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत गुरुवार को मित्रों के साथ हजीरा चौराहे पर पहुंच गया और रोड जाम करने का प्रयास करने लगा। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह झड़प करने लगा। पुलिस ने जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया तो और अधिक पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ दिया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर राहुल राजावत अपने ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास करने लगा। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने उसे बचा लिया और खदेड़कर कर गिरफ्तार कर लिया।
Recommended Video
एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा अनुसार हिस्ट्रीशीटर राहुल राजा बाद सहित उनके साथियों को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर के साथ कुछ अन्य लोग भी थे उनके खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।
एडिशनल एसपी ने आगे ने कहा है कि गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर क्षेत्र में कोई भी हिस्ट्रीशीटर गुंडागर्दी और फिर अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके ऊपर कार्रवाई कर उसको जेल भेजा जाएगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications