ग्वालियर में पीएम का बड़ा बयान, बोले- मोदी ने गारंटी दी है कि अगले कार्यकाल में भारत टॉप थ्री इकॉनोमी में होगा

ग्वालियर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने अंदाज में विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एमपी का विकास वे लोग नहीं कर सकते, जिनके पास नहीं सोच नहीं है, ना ही विकास का रोड मैप है। पर इनका सिर्फ एक ही काम है। देश से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। साथ ही उन्होंने इकोनॉमी को लेकर कहा कि अगले कार्यकाल में भारत थ्री इकोनॉमी में होगा।

ग्वालियर में पीएम मोदी ने मेला ग्राउंड पर पर सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सीएम शिवराज के साथ रोड शो के रूप में मंच तक पहुंचे। वे खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।

PM Narendra Modis big statement on making India a top three economy

पीएम मोदी ने मंच से मध्यप्रदेश से गुजर रहे 244.50 किलोमीटर लंबे दिल्ली - बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण समेत 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी देखी। पीएम मोदी ने ग्वालियर से सुमावली तक चलने वाली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत का गौरवगान कर रही है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं? आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है। लेकिन जो लोग जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता। उन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है।

भारत टॉप थ्री इकॉनोमी में होगा: PM

पीएम ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी है कि भारत टॉप थ्री इकॉनोमी में होगा। इससे भी सत्ता के भूखे कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने छह दशक दिए थे। 60 साल कम समय नहीं होता है। जब 9 साल में इतना काम हो सकता है। तो तब क्यों नहीं हुआ। उनके पास भी मौका था। वे गरीबों की भावनाओं से खेलते थे, आज भी खेल रहे। वो तब भी जात -पात के नाम पर लोगों को बांटते थे आज भी यही पाप कर रहे है। वे तब भी भ्रष्टाचार में डूबे रहते थे। आज भी यही कर रहे है

पीएम ने कहा कि अभी यहां लगभग ₹19 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्‍यास और लोकार्पण हुआ है। एक साल में कोई सरकार जितने लोकार्पण एवं शिलान्‍यास का काम नहीं कर सकती, आज एक दिन में हमारी सरकार कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+