Gwalior News: चुनाव के रिजल्ट का लोगों को इंतजार, सबसे पहले ग्वालियर दक्षिण, अंत में आएंगे पूर्व के परिणाम

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

gwalior News: विधानसभा चुनाव-2023 के नतीजों को लेकर बेसब्री साफ है। यही कारण है कि सबकी नजर अब एमएलबी कालेज पर हैं जहां तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्याशियों का भाग्य कैद होने के बाद ईवीएम मशीनें यहीं स्ट्रांग रूम में कड़ी चौकसी में बंद हैं।

विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के समर्थक दिन-रात बैठकर यहां ईवीएम मशीनों की निगरानी में लगे हैं। मतगणना शुरू होते ही पहला परिणाम ग्वालियर दक्षिण का आएगा , अंत में पूर्व विधानसभा के परिणाम सामने आएंगे।

People waiting for election results, Gwalior South will come first, results of East will come last

11 बजे तक आएगा पहला रुझान

मतगणना वाले दिन पहला रूझान 11 बजे तक सामने आ जाएगा क्योंकि पहले राउंड में सबसे ज्यादा समय लगता है, जो एक घंटा या इससे ज्यादा समय ले सकता है। सबसे ज्यादा मतदान केंद्र पूर्व विधानसभा में हैं, इसलिए यहां 23 राउंड में मतगणना पूरी होगी और 23वें राउंड में 11 टेबल लगेंगी। दक्षिण विधानसभा में सबसे कम राउंड होने पर पहले नतीजे आएंगे।

सुबह 8 बजे से गिने जाएंगे डाक मत पत्र

सुबह आठ से नौ बजे तक पहले डाकमत पत्र गिने जाएंगे और नौ बजे के बाद ही इनके साथ ईवीएम के मत गिनना शुरू कर दिए जाएंगे। दोपहर तक ग्वालियर की छह विधानसभा सीटों पर नतीजों की तस्वीर साफ हो जाएगी। लोगों की जिज्ञासा रहती है, पहले राउंड में आगे पीछे होने को लेकर लोग कयास लगाते हैं। साढ़े दस बजे से लेकर 11 बजे तक पहले राउंड के पूरा होते ही रूझान सामने आ जाएंगे। पहला राउंड पूरा होते ही मतगणना में लगे अमले की चाल बन जाती है और आगे के राउंड में रफ्तार देखने को मिलती है।

मतगणना केंद्र पर बनाए गए हैं 14 कक्ष

मतगणना स्थल पर कुल 14 कक्ष रहेगे एक कक्ष में सात टेबल लगेंगी। एक नंबर टेबल से सात नंबर टेबल तक संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी बैठेंगे और सात नंबर टेबल से 14 नंबर टेबल तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। ओवरआल सभी टेबलों पर रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी। एक टेबल पर तीन आदमी रहेंगे। इस तरह 14 टेबलों पर 42 आदमी मतगणना में शामिल रहेंगे। कुल छह विधानसभाओं में लगने वाली टेबलों पर 252 का स्टाफ लगेगा। कुल पूरी मतगणना की व्यवस्था में 800 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी लगाए जाएंगे। डाकमत पत्र और ईवीएम की गिनती पूरी होने के बाद सबसे आखिर में वीवीपीएटी की पर्ची गिनी जाएंगी। वीवीपीएटी की पर्चियों का मतों से मिलान किया जाता है। इसके अलावा अगर री-काउंटिंग की जायज मांग उठती है तो उसमें भी समय लग जाता है।

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने राउंड

  • ग्वालियर पूर्व विधानसभा- 23 राउंड, 23वें राउंड में 11 टेबल
  • ग्वालियर विस- 22 राउंड ग्वालियर
  • ग्रामीण विस- 19 ग्वालियर
  • दक्षिण विस-18
  • भितरवार विधानसभा-19
  • डबरा विधानसभा- 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+