Gwalior: दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर सिरफिरे ने छात्रा को किया किस, फिर सहेलियों के सामने किया गंदा काम
Gwalior News:
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एकतरफा मोहब्बत का अजीबों-गरीब मामला सामना आया है। महाराजपुरा क्षेत्र के डीडी नगर में दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने के बाद सिरफिरे प्रेमी ने पहले उसके हाथ में किस किया। फिर विरोध करने पर उसके हाथों में काट दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल से उसका जुलूस निकला है।
जानकारी अनुसार छात्रा के साथ हुई 9 दिन पुरानी है। जब वह ट्यूशन से लौटते समय सहेलियों के साथ एक गार्डन में बैठी हुई थी। तब सिरफिरे आरोपी ने दोस्ती के लिए प्रपोज किया था। दोस्ती का प्रपोजल टुकराने पर छात्रा के साथ ऐसा बर्ताव किया।इससे पहले आरोपी छात्रा की बड़ी बहन के साथ भी इस तरह की छेड़छाड़ कर चुका था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल से उसका जुलूस निकला है।

सीएसपी रवि भदौरिया के अनुसार गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सिरफिरे युवक से छात्रा से लूटा गया मोबाइल बरामद करना था। आरोपी को घटनास्थल पर मोबाइल तलाश करने के लिए ले गया था। उससे घटनास्थल के बारे में भी पूछताछ की गई है। यह घटना 1 सप्ताह पुरानी है। जब छात्रा अपने ट्यूशन के सामने गार्डन में सहेलियों के साथ बैठी हुई थी। तभी आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की थी और उसका मोबाइल भी लूट लिया था। पकड़े गए आरोपी का उद्देश्य था कि छात्रा को उसके साथ दोस्ती रखनी पड़ेगी।
जानकारी अनुसार आरोपी पर गोहद में 307 का मामला दर्ज है। गोला का मंदिर थाने में भी इस पर 5 अपराधिक मामले दर्ज है। पूर्व में आरोपी के द्वारा गोल चौराहे पर फायरिंग की गई थी। भिंड पुलिस ने आरोपी पर इनामी राशि भी घोषित किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications