पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर कहा- BJP छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता

Gwalior News: पिछड़ा वर्ग के समाज के कद्दावर नेता भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कांग्रेस में शामिल होने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह किसी भी सूरत में पार्टी छोड़ने वाले नहीं है और यह सब अफवाह है।

बता दें कि ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह पिछला चुनाव लड़े थे और मात्र कुछ वोटो से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक से चुनाव हारे थे इस बार भी ग्वालियर दक्षिण से वह टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं लेकिन अभी तक पार्टी ने घोषणा नहीं की है ऐसे में उनके समर्थक नारायण सिंह के टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लग रहे थे।

Narayan Singh Kushwaha said on speculations about joining Congress - no question of leaving BJP

भोपाल से लौटकर ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पहुंचे पूर्व मंत्री और बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से चर्चा की और पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाया उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है,भोपाल दौरे और बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग के सिलसिले में और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शामिल होने के लिए गया था,आगामी विधानसभा टिकट की बात पर कहा कि ये बात तो पार्टी निर्णय करेगी।

आपको बता दें कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और बीजेपी पार्टी अभी तक प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं कर सकीं है,फिलहाल वर्तमान में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की सीट पर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक भी टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं। पिछले चुनाव में नारायण सिंह कुशवाहा प्रवीण पाठक से मात्र 128 वोट से पराजित हुए थे.

ग्वालियर दक्षिण से पूर्व पीएम अटल बिहारी के भांजे अनूप मिश्रा भी जता रहे दावेदारी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के भांजे और मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी इस बार ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से दावेदारी जाता रहे हैं। इसके अलावा पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता सिंधिया समर्थक पप्पन शर्मा और पार्टी के कई अन्य बड़े नेता भी दक्षिण से टिकट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में नारायण सिंह कुशवाहा के समर्थकों में बेचैनी है। इसी के चलते नारायण सिंह का टिकट काटने पर उनके कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह भी तेज हो गई थी।

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+