Gwalior news: 5 रुपए का गुटका लेकर भागा शख्स तो दुकानदार पिता-पुत्र ने कर दी हत्या
ग्वालियर में पांच रुपए के गुटका को लेकर हत्या, दुकानदार पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप, 5 रुपए का गुटका लेकर भागा था मृतक, आरोपी गिरफ्तार
Gwalior में ₹5 के लिए पिता पुत्र ने मिलकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल दुकानदार पिता-पुत्र से एक शख्स ₹5 का गुटका लेकर भाग गया और उसके पैसे देकर नहीं गया। इस बात पर दुकानदार पिता-पुत्र इतने आक्रोशित हो गए उन्होंने उस शख्स का पीछा किया और उस पर सरिया से हमला कर उस शख्स की हत्या कर दी।

ललितपुर कॉलोनी में हुई वारदात
ललितपुर कॉलोनी में करण यादव दुकान संचालित करते हैं। करण यादव के साथ उनका बेटा सचिन यादव भी दुकान पर बैठता है। इलाके का ही संजय नाम का एक शख्स करण की दुकान पर पहुंचा और उसने करण से ₹5 का गुटका ले लिया लेकिन पैसे चुकाए बिना संजय वहां से गुटका लेकर भागने लगा।
संजय को भागता देख पिता-पुत्र ने किया पीछा
बिना पैसे दिए हुए संजय को भागता देख पिता करण ने अपने पुत्र सचिन के साथ मिलकर संजय का पीछा किया। हाथ में सरिया लेकर पिता-पुत्र ने संजय को घेर लिया और इसके बाद संजय पर लोहे के सरिया से हमला कर दिया और घायल संजय को सड़क पर ही छोड़कर पिता-पुत्र चले गए।
खुद ही शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थाने
करण और सचिन ने संजय को सरिया मारकर घायल कर दिया और इसके बाद खुद ही थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए पहुंच गए। उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि कि उनकी मारपीट से संजय की मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस को इस बात की जानकारी थी कि संजय की हत्या कर दी गई है जिसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
संजय पर था आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इसके साथ ही संजय पर शांति भंग का केस भी रजिस्टर्ड था। संजय अपनी इन्हीं आदतों की वजह से बदनाम था और इसी वजह से जब संजय ₹5 का गुटका लेकर भागा तो पिता-पुत्र ने मिलकर उस पर हमला कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications