Video: ट्रेनिंग के दौरान फ्लाइंग किस देने पर 2 टीचर सस्पेंड, मैडम ने आपके आ जाने से गाने पर लगाए थे ठुमके

शिवपुरी जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करैरा में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान फिल्मी गीत 'मैं से मीना से न साकी से' गाने पर महिला प्रभारी प्राचार्य संगीता मांझी और प्रभारी प्राचार्य संजीव अग्रवाल ने जमकर डांस किया था।

2 teachers suspended on shivpuri madam dance

Recommended Video

      दिल बदलता है मेरा आपके आ जाने से, गाने पर शिक्षक शिक्षिका ने लगाए जमकर ठुमके

      Shivpuri Teacher Dance: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शासकीय शिक्षकों के लिए आयोजित सीसीएलई प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला शिक्षिका डांस करती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक संजीव अग्रवाल और लेडी टीचर को सस्पेंड कर दिया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े किए जा रहे थे।

      शिवपुरी जिले के करैरा विकासखंड में करैरा के किया उत्कृष्ट विद्यालय में टीचरों की ट्रेनिंग का कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा किया गया था। सम्मिलित होने के लिए कई जिलों के टीचर पहुंचे हुए थे। ट्रेनिंग प्रशिक्षण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें फिल्मी गाने पर लेडी टीचर फूहड़ डांस करती हुई, फ्लाईंग किस देती हुई नजर आ रही थी। सोशल मीडिया में देखते ही देखते यह वीडियो आग की तरह वायरल हो गया।

      वीडियो की जानकारी शिक्षा विभाग को हुई गुरुवार देर शाम को डांस करने वाली लेडी टीचर और शिक्षक संजीव अग्रवाल को नौकरी से सस्पेंड कर दिया। संजीव अग्रवाल नरवर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी हैं। वहीं, लेडी टीचर संगीता मांझी सिहौर जिले के हाई स्कूल में पदस्थ है। यह कार्यवाही ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा दीपक पांडे ने किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+