Shivpuri News: सो रहा था पूरा परिवार, रात के अंधेरे में शिकार करने घर के अंदर घुसा मगरमच्छ, फिर हुआ कुछ ऐसा
Shivpuri News: रात के अंधेरे में मगरमच्छ को घर के अंदर देख परिवार के लोगों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। बाद में परिवार के लोगों ने इस मगरमच्छ को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया और नेशनल पार्क के रेसक्यू दल को सूचना दी।

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में एक मगरमच्छ शिकार की तलाश में एक घर के अंदर गया। जिससे घर में सो रहे परिवार खौफ में आ गए। सिद्धेश्वर चिंताहरण मंदिर के पास रिहायशी इलाके में घर के आंगन में आधी रात को 12 फीट लंबा मगरमच्छ देख लोगों की नींद उड़ गई। युवाओं की टोली ने 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को नाले की ओर खदेड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
चिंताहरण मंदिर के पास रहने वाले राजू केवट के मकान के आंगन में करीब 12 फीट का मगरमच्छ रविवार की रात 3 बजे देखा गया। जिसे देख राजू केवट के परिवार वाले घबरा गए। मगरमच्छ को देख राजू और उसके परिजनों ने गांव वालों को बुला लिया। नितिन, विशाल, राकेश, राहुल, गोपाल, हेमंत, लाला और अतुल केवट ने अपनी जान जोखिम में डालकर मगरमच्छ को रस्सी के जरिए बांधने की कोशिश की।
मगरमच्द इतना भारी था कि उसने उस रस्सी को तोड़ दिया और दूसरे घरों में घुसने का प्रयास करने। लोग उसे बांधने में असफल रहे तो युवाओं ने शोर शराबा और लाठियों के जरिए मगरमच्छ को वापस नाले की ओर खदेड़ दिया। मगरमच्छ को भगाने का यह मशक्कत लगभग दो घंटे तक चलता रहा। बता दे कि चिंता हरण मंदिर के सामने नाले की सफाई नगर पालिका के द्वारा कराई जा रही है। बारिश के मौसम में शिवपुरी में मगरमच्छ का निकलना आम बात है। लेकिन इस बार मगरमच्छ गर्मियों में भी रियायती क्षेत्र में निकलने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications