Gwalior: बहन को हुआ महिला से प्यार, जीजा को रास्ते से हटाने के लिए साली ने पिलाई शराब, फिर किया ये गंदा काम

Gwalior News:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ‌ग्वालियर जिले के रिटायर फौजी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने वाली आरोपी साली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवेंद्र की हत्या उसकी ही 20 साल की साली लाली ने की है। डेड बॉडी बरामद होने के 12 घंटे बाद सोमवार रात को आखिरकार वो पकड़ी गई। लाली ने अपने जीजा को शराब पिलाने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो एकतरफा समलैंगिक प्यार का मामला सामने आया।

जानकारी अनुसार लाली अपनी चचेरी बहन मृतक रिटायर फौजी की पत्नी से एकतरफा प्यार करती थी। अपने समलैंगिक मोहब्बत में रोड़ा बन रहे जीजा को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। बता दें कि ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना इलाके के बरा गांव में रह रहे भिंड जिले के आलमपुर निवासी रिटायर्ड फौजी देवेंद्र माहौर 40 वर्षीय का मर्डर सनसनीखेज तरीके से की गई थी।

gwalior gay love

देवेंद्र को किसी ने उसी के घर में मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के परिजन हत्या का आरोप देवेंद्र की साली पर लगाया था। जब पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की तो सामने आया कि देवेंद्र के साथ पिछले 2 दिनों से 20 वर्षीय उसकी साली लाली उर्फ कामना रह रही थी। वारदात के बाद से वह फरार हो गई।

आरोपी लाली को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ की जिससे पता चला कि लाली ने पहले जीजा देवेंद्र को शराब पिलाई। इसके बाद शराब चढ़ जाने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस दौरान रिटायर्ड फौजी ने भी लाली के साथ काफी संघर्ष किया लेकिन शराब ज्यादा पीने के कारण लाली उस पर हावी हो गई और उसे दौड़ा-दौड़ा कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के पीछे का मुख्य कारण लाली का अपनी चचेरी बहन और रिटायर्ड फौजी देवेंद्र की पत्नी से एकतरफा समलैंगिक मोहब्बत करना है।

लाली ने अपनी चचेरी बहन से कई बार मोहब्बत का इजहार भी किया लेकिन बहन ने उसको इंकार कर देती थी। इसके बाद लाली ने प्यार में रोड़ा बन रहे उसके जीजा देवेंद्र को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। उसने अपने खास दोस्तों को भी जीजा का मर्डर करने के लिए ऑफर दिया लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। आखिरकार लाली ने खुद ही अपने जीजा का मर्डर करने का प्लान बनाया।

सीएसपी रवि भदौरिया के जानकारी अनुसार आरोपी लाली उर्फ कामना पेशे से ऑटो चालाक है। वह लड़कों की तरह ही पेंट शर्ट पहनती है और लड़कों की तरह ही उठना बैठना रहता था। यही वजह है कि उसने अपनी बहन से मोहब्बत का इजहार भी किया था। लेकिन बहन ने उसको डांटकर भगा देती थी। आखिरकार उसने प्यार में रोड़ा बन रहे जीजा की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+