Lokayukta gwalior: नामांतरण के बदले पटवारी ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा

ग्वालियर में लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, नामांतरण के बदले पटवारी ले रहा था दस हजार रुपए की रिश्वत, इंद्रमणि नगर स्थित निवास पर ले रहा था रिश्वत

Gwalior में एक पटवारी जमीन के नामांतरण के बदले ₹10000 की रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। इंद्रमणि नगर स्थित अपने निवास पर पटवारी रिश्वत ले रहा था। पकड़ा गया पटवारी महाराजपुरा हलके पर पदस्थ है।

gwalior

Recommended Video

    पकड़ा गया रिश्वतखोर पटवारी, रिश्वत ले रहे पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा

    नूराबाद के निवासी से मांगी थी रिश्वत
    नूराबाद के रहने वाले सत्येंद्र सिंह को अपनी जमीन का नामांतरण करवाना था। इसके लिए सत्येंद्र सिंह ने महाराजपुरा हलके के पटवारी अरविंद गोयल से संपर्क किया था। अरविंद गोयल ने नामांतरण करने के बदले में ₹10000 की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने की सूरत में नामांतरण करने से इंकार कर दिया था। सत्येन्द्र के बार-बार अनुरोध के बाद भी पटवारी नामांतरण करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

    लोकायुक्त में जाकर कर दी शिकायत
    पटवारी की तानाशाही से परेशान होकर सत्येंद्र ने ग्वालियर लोकायुक्त में इस बात की शिकायत की और लोकायुक्त की टीम द्वारा दिए गए वॉइस रिकॉर्डर में रिश्वत की लेनदेन की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद यह वॉइस रिकॉर्डर लोकायुक्त की टीम को सौंप दिया। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पकड़ने की योजना बना ली।

    सत्येंद्र घर पर देने पहुंचा पटवारी को रिश्वत
    लोकायुक्त के कहने पर सत्येंद्र रिश्वत के ₹10000 लेकर गुरुवार को पटवारी के इंद्रमणि नगर स्थित निवास पर पहुंच गया। यहां सत्येन्द्र ने जैसे ही रिश्वत के ₹10000 पटवारी को दिए तो लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को पकड़ लिया।

    ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार सामने आ रहे हैं रिश्वतखोरी के मामले
    ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों भिंड में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था और अभी 2 दिन पहले ही गुना में पोस्ट ऑफिस के डाक अधीक्षक को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। कुल मिलाकर ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+