विचित्र प्रेम; मजदूर से एक मिनट भी दूर नहीं रह सकती छिपकली, जानिए एक महीने के रिश्ते में कैसे बन गई जान?
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से विचित्र प्रेम का मामला देखने मिला है। इंसानों का जानवरों के प्रति लगाव होना आम बात है।लेकिन ग्वालियर में एक मजदूर को छिपकली से प्रेम है। छिपकली मजदूर से एक मिनट भी दूर नहीं रह सकती जैसे उसकी धड़कन हो।
शहर के जयारोग्य चिकित्सालय के पास रहकर मजदूरी करने वाले एक शख्स दिनेश लोधी और छिपकली के रिलेशन के बारे में करीब एक महीने पहले रात में सोते समय एक छिपकली दिनेश लोधी के कपड़ों में आकर चिपक गई।

पहले तो उसने चूहा दूसरे जानवर समझ कर अपने कपड़े उतारे, लेकिन जब दिनेश ने देखा तो उसमें छिपकली चिपकी हुई थी। उसने छिपकली को भगाना चाहा तो वह फिर भी दिनेश के कपड़ों पर ही चिपकी रही। अब वह दिनेश के साथ ही पूरे दिन रहती है।
इन दिनों ग्वालियर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में दिनेश जयारोग्य चिकित्सालय के बाहर फुटपाथ पर अपने आशियाने के बाहर अलाव जलाकर गर्माहट ले रहा था। उस समय छिपकली भी उसके कपड़ों पर चिपकी रही। यदि छिपकली कुछ देर के लिए इधर-उधर हो जाए तो दिनेश बेचैन हो जाता है।
दोनों में यह प्रेम बने लगभग एक महीने का समय बीत चुका है। दिनेश कहते हैं कि अब वह छिपकली को अपने से अलग नहीं कर सकते, क्योंकि इसमें उनकी जान बसती है।
सड़क किनारे फुटपाथ पर रहने वाले दिनेश का कहना है कि पहले उन्हें एक सांप ने काट लिया था तो उसने खुद ही ब्लेड मारकर सांप का जहर निकाल दिया था। छिपकली भी उसे दो-तीन बार काट चुकी है, लेकिन उसका कोई जहर नहीं फैलता। अब वह दिनेश के हाथ, पैर, टोपी और जैकेट पर 24 घंटे चिपकी रहती है। इंसान और छिपकली की यह दोस्ती इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications