ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे से बड़ी धोखाधड़ी, महाआर्यमन के करीबी ने की 12 लाख की ठगी
jyotiraditya scindia son mahanaryaman scindia: ग्वालियर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमान सिंधिया की फर्म को उसके प्रिक्योरमेंट मैनेजर ने ही चूना लगा दिया। उसने फर्जी कम्पनी बनाकर कम्पनी के मालिक से 12 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसमे एक और कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
जानकारी मुताबिक जनकगंज थाना इलाके में स्थित पीजीवी कॉलेज की गली में स्थित श्रीधर अपार्टमेंट में रहने वाले उत्कर्ष पुत्र मिलिंद हंडे व्यापारी हैं। इनकी हाइपर ग्रॉसर प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी है।

यह कम्पनी लक्ष्मीगंज स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने और बेचने का काम करती है। उन्होंने कम्पनी का काम देखने के लिए शिवम गुप्ता को बतौर मैनेजर रखा था। उत्कर्ष हुंडे द्वारा थोक में सब्जी खरीद कर सब्जी को वेयरहाउस में स्टोर कर बाद में छोटे व्यापारियों को सप्लाई करने की एक चैन को संचालित किया जाता है।
उनके मार्केटिंग मैनेजर शिवम गुप्ता ने शिवम ट्रेडर्स के नाम से एक फर्जी कंपनी बना ली और उसी से सस्ती सब्जी खरीदकर मंहगी बेचने की ट्रेडिंग करने लगा। जो माल वह किसानों से 110 रुपये में खरीदता उसे फिर हंडे की कम्पनी को 115 में बेच देता। यह गोरख धंधा उसने 2022 से अब तक किया।
शिवम ने इसमें हिन्दराज कुशवाह , विभोर यादव,राहुल कलोटा, विशाल जाटव, अरमान खान , कमल साहू को भी शामिल कर लिए। कंपनी के एक कर्मचारी को शिवम गुप्ता बहुत प्रताड़ित कर रहा था क्योंकि उसने उसके गोरखधंधे में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
जब वह ज्यादा प्रताड़ित हो गया तो उसने कम्पनी के मालिक के पास जाकर सारी कलई खोल दी। उन्होंने इसकी शिकायत थाना जनकगंज पुलिस को दी।
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा के अनुसार पुलिस ने आरोपी शिवम और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। केस का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया। धोखाधड़ी का शिकार हुई कम्पनी में महानआर्यमान सिंधिया भी डायरेक्टर है। हालांकि अभी इस संबंध में उसने कोई दस्ताबेज नही दिए है।












Click it and Unblock the Notifications