आचार्य प्रमोद कृष्णम के 'निष्कासन' पर सिंधिया का हमला, कहा- कांग्रेस दिवालिया हो गई है

Jyotiraditya Scindia on Congress: कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके निष्कासन पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

इस मसले पर जब केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि एक पार्टी जो पहले देश को दिवालिया करना चाहती थी, वह खुद ही दिवालिया हो गई है। कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन के निष्कासन पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए जमकर हमला बोला है।

Pramod Krishnam Nishkasan Jyotiraditya

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा भारत को बैंकरप्ट करने की थी। अब वह स्वतः ही बैंकरप्ट हो चुकी है। उसकी न कोई सोच बची है और न ही कोई विचारधारा या नीति है। जो पार्टी भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी, उसे पूरे देश की जनता जिस तरह से पिछले 10 सालों से नकारती चली आ रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी जनता इस तरहं ही (कांग्रेस) को नकारेगी।

अपने दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज मोदी जी का मध्य प्रदेश में आगमन हुआ है। यह इस बात को दोबारा परीलिखक्षित करती है कि मोदी के मन में MP और MP के मन में है।

झाबुआ में मोदी जी का अभूतपूर्व स्वागत हुआ है। और जन कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन मोदी ने पूरे मध्य प्रदेश के लिए साढ़े सात हजार करोड रुपए की योजनाओं का उद्घाटन किया है। मोदी जी ने ना खाऊंगा ना खाने दूंगा सत्य प्रतिशत कर दिखाया है। हमारे शहरी आदिवासियों और सभी आदिवासी समाज के हाथों में जो हर महा 15 सौ रुपए राशि की किस्त को उनके हाथों में सीधा बिना कोई बिचौलिए के पहुंचाया है।

रेल और सडकों की लगभग 10 हजार करोड रुपए की मालवा से लेकर जबलपुर संभाग तक भूमि पूजन एवं लोकार्पण इस कार्यक्रम में मोदी जी ने किया है मैं उनको धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूं।

डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में होगी तरक्की

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संयुक्त नेतृत्व में और तरक्की करेगा वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार का एक-एक विभाग संकल्पित होकर विकास और प्रगति के नए आयाम छूएगा में इसका हमें पूर्ण विश्वास है।

जल्द होगा ग्वालियर के नए एयर टर्मिनल का उद्घाटन

राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट टर्मिनल की नई बिल्डिंग के लोकार्पण को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा बस हमें तारीख का इंतजार है।

भारत ही नहीं दुनिया भर में राम नाम की गूंज

सिंधिया ने कहा कि मोदी जी ने अपने कार्यकाल के दौरान 10 साल में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली हर दिन विदेश, देश, और गांव-गांव उनका प्रवास चल रहा है। बहुत हर्ष की बात है कि यूएई में भी राम मंदिर के उद्घाटन के लिए 13 और 14 तारीख को प्रधानमंत्री जा रहे हैं‌।

तो जहां पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा भगवान श्री राम की हो चुकी है अयोध्या में वहीं अबू धाबी में भी राम मंदिर बनने जा रहा है, तो आज भगवान श्री राम जैसी हमारी विचारधारा है। पूरे विश्व में स्थापित द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संकल्प और 140 करोड़ देश की जनता और 25 करोड़ देश के बाहर प्रवासी भारतीयों के द्वारा दोबारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम विश्व स्तर पर स्थापित हो रहे हैं।

संवाद सूत्र : पंकज श्रीमाली, ग्वालियर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+