Gwalior News: जब पारंपरिक खेल 'सितोलिया' खेलते नजर आए सिंधिया, निशाना साधते वीडियो वायरल हो गया

Gwalior News:ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद खेल महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। सिंधिया इस मौके पर पारम्परिक खेल सितोलिया खेला।

सिंधिया मौजूद लोगों से पहले सितोलिया खेल की जानकारी ली फिर जमकर निशाना लगाया जिस पर यहां जमकर तालियां भी बजीं। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री इमरती देवी, विधायक मोहन सिंह राठौड़, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शैजलकर, निगम सभापति मनोज तोमर मौजूद रहे।

Jyotiraditya Scindia,

आपको बता दें कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आयोजित हो रहा है।चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में पहुँचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

ग्वालियर में आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव में जिले के हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का‌ प्रदर्शन कर रहे हैं। रस्सकशी, कबड्डी, खो खो, गोला फेंक लम्बी कूद और सितोलिया जैसे पारम्परिक खेलों से युवाओं को जोड़ने के लिए आयोजित की जा रहे।

इस खेल महोत्सव के जरिए खिलाड़ी अपने हुनर की जोर आजमाइश कर रहे हैं,सिंधिया ने इस मौके पर भारतीय संस्कृति से जुड़ा पारंपरिक खेल सितोलिया पर भी अपने हाथ आजमाए।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

सांसद खेल महोत्सव मे छोटे बच्चों द्वारा लाठी चलाने के प्रदर्शन को देखकर लोगों ने दांतों तले ऊंगली दबा ली, स्कूल और कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रदर्शन कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी‌जी की मंशानुरूप देश के हर जिले में एक खेल महोत्सव का आयोजन हो उस खेल महोत्सव में नौजवान युवा अपनी क्षमता और हुनर का प्रस्तुतीकरण हो और आज खेल‌ महोत्सव में जो कबड्डी और रस्साकशी हमने देखी है।

सरकार की योजना के मुताबिक हर पंचायत वार्ड स्तर के खिलाड़ी इस महोत्सव में हिस्सा लें और बेहतर कर प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें‌, इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विधायक मोहन सिंह राठौड़ मौजूद रहे।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+