Amit shah visit gwalior: नए एयर टर्मिनल से ग्वालियर में बढ़ेंगे 6 गुना रोजगार के अवसर
अमित शाह के ग्वालियर दौरे को लेकर सिंधिया ने ली प्रेसवार्ता, एयर टर्मिनल के शिलान्यास कार्यक्रम को बताया खुद के लिए भावानात्मक पहलू,
ग्वालियर, 15 अक्टूबर। ग्वालियर एयर टर्मिनल के शिलान्यास को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया काफी उत्साहित होने के साथ-साथ भावुक भी नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम की हर बारीकियों पर सिंधिया खुद ही नजर रख रहे हैं। इस भव्य आयोजन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देने के लिए सिंधिया ने न केवल मीडिया से चर्चा की बल्कि मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया।

ग्वालियर में होगी विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत
सिंधिया ने अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर एक प्रेस वार्ता ली। प्रेस वार्ता में सिंधिया ने कहा कि कल ग्वालियर के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी, ग्वालियर दोबारा ऊंचाइयों को छू पायेगा, आधुनिक जमाने में नागर विमानन के साथ जुड़ना किसी भी शहर के लिए वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण है, नागर विमानन के आधार पर ही रोजगार के अवसर में 6 गुना वृद्धि होती है, आर्थिक विकास में 3 गुना वृद्धि होती है, इस क्षमतावान आवागमन की सुविधा को लोकतांत्रिकरण करके जन-जन तक पहुंचाना है।
Recommended Video

मेरे लिए यह शिलान्यास है भावात्मक पहलू
सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार का मूल मंत्र जनसेवा और विकास रहा है, 1986 में मेरे पिताजी के कार्यकाल में ग्वालियर में एयर टर्मिनल बना था इसलिए यह मेरे लिए भावात्मक पहलू भी है कि 26 साल बाद यह मौका मुझे दिया गया है, ग्वालियर के विकास और प्रगति में नई नींव हम लोग नागर विमानन के क्षेत्र में रखेंगे, कल्पना के आगे यह विमानतल बनने जा रहा है, रिकॉर्ड टाइम में एयरपोर्ट तैयार होकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

एयर कनेक्टिविटी के मामले में ग्वालियर रचेगा इतिहास
सिंधिया ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी के मामले में ग्वालियर में इतिहास रचा जाएगा, दिल्ली से ग्वालियर के लिए रोज फ्लाइट है आप लोगों से विनती है कि इन प्लेनों को भरकर भेजें 70 प्रतिशत प्लेन भरा होना चाहिए नहीं तो घाटा हो जाता है।

देश के कोने-कोने में खुलेंगे फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन
सिंधिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भारत में 34 फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन हैं लेकिन आने वाले समय में 15 अतिरिक्त फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन बढ़ाने जा रहे हैं जिससे देश में 50 ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन हो जाएंगे, देश के कोने-कोने में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन बनाए जा रहे हैं जिससे हमारे देश के नौजवानों को पायलट बनकर विमान उड़ाने का एक अवसर मिल पाए, बेंगलुरु और मुंबई में हेलीकॉप्टर की सेवा की शुरुआत हो गई है जहां एयरपोर्ट से शहर तक 1500 से 2000 रुपए में पहुंचाया जाता है।

मराठा के गौरवशाली इतिहास की गैलरी का भी करेंगे उद्घाटन
सिंधिया ने कहा कि आने वाले 200 सालों को ध्यान में रखते हुए विमानतल को तैयार किया जा रहा है जिसका भूमिपूजन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे, यह 500 करोड़ रुपए की यह योजना है यह विमानतल एक नया भव्य रूप धारण करेगा, इसके साथ ही अमित शाह जय विलास पैलेस में मराठा के गौरवशाली इतिहास का प्रदर्शन करने वाली गैलरी का भी उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications