Video: प्रोटोकॉल तोड़कर डोसा खाने रेस्टोरेंट पहुंचे सिंधिया, बुजुर्ग महिला से की गर्मजोशी से मुलाकात
Gwalior News:
Gwalior News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर हैं। इस दौरान सिंधिया का अलग अंदाज देखने को मिला।ज्योतिरादित्य यहां प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे रेस्टोरेंट के किचन के अंदर पहुंच गए। वहां सिंधिया गर्मजोशी से बुजुर्ग महिला से मिल कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किचन में डोसा बना रहे युवक से भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये अंदाज देखकर सब हैरान रह गए। अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिला रुकने के कारण सैकड़ों लोग रेस्टोरेंट्स में पहुंच गए। कुछ समर्थकों ने नारेबाजी भी की। [वीडियो नीचे]
बताते चलें कि अचानक ज्योतिरादित्य छोटे से रेस्टोरेंट पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की तो स्टाफ खुश हो गए और डोसा खाने के लिए ज्योतिरादित्य से निवेदन करने लगे। सिंधिया ने कर्मचारियों के इस निवेदन को स्वीकार किया और कहा कि अगली बार जब मैं आऊंगा तो आपका डोसा जरूर चाखूगा।

फूल बाग स्थित वाल्मीकि समाज के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने ज्योतिरादित्य सिंधिया जा रहे थे। उसी समय गाड़ी से उतरकर छोटे से रेस्टोरेंट पहुंचे थे।
वही सीधी पेशाब कांड पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक युवक के द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला मानवता पर कलंक है। इस तरह के कृत्य के लिए जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। ज्योतिरादित्य ने कहा कि देश के किसी भी कोने में इस तरह के मामले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और दोषी को दंड मिलना चाहिए। भले ही वह किसी भी पार्टी का सदस्य हो। यह मामला मानव जाति पर कलंक है।
सिंधिया ने कहा कि मैं उस दिन मुख्यालय भोपाल में था और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और रासुका लगा कर जेल भेज दिया गया है। मैं इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा करूं वह कम होगी।












Click it and Unblock the Notifications