MP News: सिंधिया की धरी रह गई तैयारी, फीता काट आए हारने वाले संसद, जानिए अब लोग क्यों उड़ा रहे मजाक?
Jyotiraditya Scindia Vs KP Yadav: लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर सुर्खियों में आए बीजेपी नेता केपी सिंह यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार चर्चा उनकी जल्दबाजी की वजह से हो रही है।
दरअसल, गुना जिले में बने जिस पासपोर्ट केंद्र (Guna Passport office) का शुभारंभ ज्योतिरादित्य सिंधिया को करना था। उसका फीता सांसद केपी यादव ने पहले ही काट दिया। इस शुभारंभ का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सांसद बड़े उत्साह के साथ पासपोर्ट केंद्र का उद्घाटन करते हुए नजर आ रहे हैं।

मजे की बात तो यह है कि शनिवार को जब उद्घाटन हुआ तब रविदास जयंती की वजह से पासपोर्ट सेवा केंद्र का अवकाश था। कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ऐसी हास्यास्पद लोकार्पण कभी नहीं देखा।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले 3 वर्षों से गुना-ग्वालियर में कई विकास कार्य व प्राजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। लंबे वर्षों से गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र की मांग थी, जिसको लेकर पहले से भाजपा के कई नेता कोशिश में लगे हुए थे। लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 मार्च 2023 को विदेश मंत्रालय को पत्र लिख पासपोर्ट सेवा केंद्र गुना में खोलने का निवेदन किया। इसके बाद कुछ ही हफ्ते में मंत्रालय ने प्रस्ताव को मान लिया और गुना के डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के आदेश दे दिए गए।
यह पासपोर्ट सेवा केंद्र का कुछ सप्ताह संचालन शुरू हो गया। इसके बाद क्षेत्र के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री से शुभारंभ का आग्रह किया। इसको लेकर आगामी कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री समय देने जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही गुना सांसद ने पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ कर दिया।
गुना सांसद केपी यादव अपने कुछ लोगों के साथ ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने इस बहाने उसका उद्घाटन भी कर दिया।
जिस समय यह शुभारंभ हुआ, उस समय सिंधिया मध्य प्रदेश में होने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर व्यस्त थे। रविवार को वे अमित शाह की अगवानी के लिए ग्वालियर एयरपोर्ट भी पहुंचे थे। बता दें कि केपी यादव पिछले लोकसभा चुनाव में काफी सुर्खियों में थे। उन्होंने दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। इस चुनाव में सिंधिया को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह था कि केपी यादव चुनाव से ठीक पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
वहीं, सांसद के इस शुभारंभ से सिंधिया के समर्थकों में गुस्सा है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पत्रकारों से कहा है कि यह अचानक से घटित क्यों हुआ, इसकी सूचना मुझे नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद ने यह अक्लमंदी का काम नहीं किया है। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के किसी ऑफिस का शुभारंभ ऐसे नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications