Gwalior news: जीवाजी यूनिवर्सिटी की पहल,अब जेल में बंद कैदी कर सकेंगे स्किल डेवलपमेंट कोर्स

जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर सेंट्रल जेल में शुरु करेगी स्किल डेवलपमेंट कोर्स, जेल में बंद कैदी कर सकेंगे सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स, जेल से बाहर आने पर आसानी से पा सकेंगे रोजगार, समाज की मुख्यधारा में हो सकेंगे शामिल

Gwalior सेंट्रल जेल में बंद कैदियों को जेल के अंदर ही स्किल डेवलपमेंट कोर्स करने का मौका मिल सकेगा। जीवाजी यूनिवर्सिटी जल्द ही ग्वालियर सेंट्रल जेल में स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू करने जा रही हैं। ये कोर्स करके जेल में बंद कैदी जब जेल से बाहर निकलेंगे तो वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर रोजगार हासिल कर सकेंगे।

gwalior

जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर सेंट्रल जेल में शुरू करेगी स्किल डेवलपमेंट कोर्स
ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी अब डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों को सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स करवाएगी। इसके लिए जीवाजी यूनिवर्सिटी ने अपनी सभी तैयारियां कर ली हैं। जीवाजी यूनिवर्सिटी के तरफ से एक प्रस्ताव तैयार करके जेल आईजी को भी भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में सहमति भी हो चुकी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

जेल में रह कर कैदी हासिल कर सकेंगे डिप्लोमा और सर्टिफिकेट
जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से जेल में बंद कैदियों को अलग-अलग डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे जिससे उनका स्किल डेवलपमेंट हो सकेगा। जब जेल में रहते हुए कैदी यह सर्टिफिकेट और डिप्लोमा हासिल कर लेंगे तो जेल से बाहर आने के बाद उन्हें रोजगार ढूंढने में आसानी होगी। जेल से बाहर आने के बाद वे अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर अपना जीवन जी सकेंगे।

यह कोर्स किए जाएंगे शुरू
जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा ग्वालियर सेंट्रल जेल में निम्न कोर्स शुरू किए जाएंगे-फैशन डिजाइनिंग, फलित ज्योतिष, गुड्स एंड सर्विस टैक्स, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी, ग्रामीण पत्रकारिता एवं जनसंचार, पीजी डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन, इसके अलावा अन्य डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+