ग्वालियर से निकली जन आक्रोश यात्रा, गोविंद सिंह ने दिखाई ताकत, जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह को बाइक पर लेकर निकले
Bhopal News: प्रदेश कांग्रेस की जान आकृष यात्रा में आज नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने ग्वालियर में अपनी ताकत दिखाई। वही बुंदेलखंड की यात्रा का नेतृत्व कर रहा है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने सुबह पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधायकों के खिलाफ प्रदेश में जबरदस्त आक्रोश है।
अरुण यादव ने कहा कि भाजपा चाहे तो सभी 28 सांसदों को चुनाव लाडवा दे, स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा भी चुनाव लड़ लें तो मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली है। भाजपा का भ्रष्टाचार और कुशासन का अब जनता अंत करने वाली है। प्रदेश में जन आक्रोश यात्राओं को जन-जन का समर्थन मिल रहा है, हमें पूर्ण विश्वास है कि दो तिहाई के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है।

भाजपा बुरी तरह से मध्यप्रदेश में चुनाव हार रही है: विवेक तन्खा
डॉ. गोविंद सिंह ने यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जी ने कहा कि यह जन सैलाब बता रहा है कि मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस की लहर है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है शिवराज सरकार के 18 साल ने मध्य प्रदेश को बेहाल कर दिया है भाजपाइयों के अत्याचार से जनता दुखी है जनता ने मन बना लिया है परिवर्तन की बहार मध्य प्रदेश में बह रही है कमलनाथ जी ले नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान ग्वालियर में विशेष रूप से शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की ग्वालियर शहर में यह जन सैलाब देखकर लग रहा है कि ग्वालियर चंबल संभाग की पूरी सीट कांग्रेस जीतने जा रही है इसी घबराहट में भाजपा ने अपने कई केंद्रीय मंत्री और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा बुरी तरह से मध्यप्रदेश में चुनाव हार रही है किसी तरह से वह अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहे हैं पर उनका यह दाव भी उल्टा पड़ेगा।

भाजपा सरकार में घबराहट: दिग्विजय
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सोया चौपाल आगर से प्रारंभ हुई, जिसमें हजारों का जनसैलाब, जिसमें किसानों, युवाओं और स्थानीय निवासी शामिल हुए। बाइक रैली निकाली गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बहुत बड़े अंतर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
दिग्विजय ने कहा कि भाजपा ने अपने इतने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारा है, यह बताता है कि भाजपा सरकार में घबराहट है, हवा का रुख बदलने वाला है और माहौल कांग्रेस के पक्ष में आने वाला है। कांग्रेस के अच्छे काम गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुफ्त में बिजली दी, बेरोजगारी भत्ता दिया, जिला और ग्राम पंचायतों को अधिकार दिए, गरीबों, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को जमीन के पट्टे दिए और बहुत से अधिकार दिए हैं।
जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार में कागजों पर कार्रवाई होती रहेगी, जमीन पर कुछ नहीं दिखेगा। शिवराज ने किसानों के अधिकार छीने हैं। स्थानीय बीजेपी विधायक सतीश मालवीय कि किसी भी पटवारी और सचिव को नहीं छोड़ते, वह भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचारी शिवराज सरकार से किसान, जनता व कर्मचारी सभी परेशान हैं। शिवराज कहते थे किसानों की आय दुगुनी कर दूंगा, जबकि उसका उल्टा हुआ और किसने की लागत दुगनी हो गई, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाऊंगा पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जीतू ने कहा कि सिंधिया कांग्रेस में थे तो कहते थे कि मैं किसानों के लिए सड़क पर उतरूंगा, उनके लिए लडूंगा, शिवराज के बारे में कहते थे कि शिवराज जी आपके हाथ खून से खून से रंगे हुए हैं, अब उनकी आवाज बंद है, शिवराज़ के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहते?












Click it and Unblock the Notifications