Gwalior news: ट्रेन के किराए में कर सकेंगे हवाई सफर, 2 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई
ग्वालियर से मुंबई के लिए शुरु होगी एयरबस, इंडिगो शुरु करने जा रही है एयरबस, 2 घंटे में तय होगा 22 घंटे का सफर, ट्रेन के किराए कर सकेंगे एयरबस का सफर
Gwalior से मुंबई जाने वालों के लिए अब सफर करना बेहद आसान हो जाएगा। 22 घंटे में तय होने वाला यह सफर अब महज 2 घंटे में पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन के किराए की कीमत में अब आप 2 घंटे में ग्वालियर से मुंबई पहुंच सकते हैं और मुंबई से ग्वालियर भी आ सकते हैं क्योंकि अब ग्वालियर से मुंबई के लिए इंडिगो एयरलाइंस एयर बस शुरू करने जा रही है।

15 नवंबर से शुरू होगी इंडिगो की एयरबस सेवा
जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस ग्वालियर से मुंबई के बीच एअरबस शुरू करने जा रही है। यह एयरबस सेवा 15 नवंबर से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि सप्ताह में 4 दिन यह एयरबस ग्वालियर से मुंबई के बीच उड़ान भरेगी। एयरबस शुरु हो जाने पर ग्वालियर से मुंबई सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी।

2 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर
ट्रेन द्वारा ग्वालियर से मुंबई तक पहुंचने में जहां 22 घंटे लग जाते हैं वहीं इंडिगो की एअरबस से यह सफर महज 2 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि जितना किराया ट्रेन में लगता है उतने ही किराए में आप एयरबस में सफर कर सकते हैं। इससे आप के समय की काफी बचत होगी।

ग्वालियर में लगातार बढ़ रही हैं हवाई सेवाएं
ग्वालियर में अब लगातार हवाई सेवाएं बढ़ती जा रही हैं हालांकि पिछले कुछ समय में कुछ शहरों के बीच चलने वाली हवाई सेवाएं बंद भी करनी पड़ी थीं लेकिन अब एक बार फिर से धीरे-धीरे बंद हो चुकी सभी शहरों की सेवाएं शुरू हो रही हैं। हवाई सेवा को शुरू करने में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास लगातार जारी हैं।

लगातार बढ़ रही है यात्रियों की संख्या
पिछले दिनों ग्वालियर से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट बंद कर दी गईं थी। इसके पीछे का कारण बताया गया था कि पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे हैं लेकिन अब यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होता जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम भी निकल कर सामने आ रहे हैं। और यही वजह है कि अब फ्लाइट सेवाएं अन्य शहरों के लिए भी शुरू की जा रही हैं खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पिछले दिनों ग्वालियर में सभी से यह बात कही थी कि हवाई यात्रा करें जिससे पर्याप्त संख्या में फ्लाइट को यात्री मिल सकें।












Click it and Unblock the Notifications