MP News: पांच महीने में तीसरे पति से भर गया पत्नी का मन, कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया
Gwalior News: ग्वालियर में एक महिला ने ही अपने पति की जान लेने की कोशिश की है। यहां एक महिला ने शादी के महज 5 महीने बाद ही अपने तीसरे पति को कोल्ड ड्रिंक में चूहामार दवा पिला दी। इसके बाद महिला फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, पति को अस्पताल में इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
हैरान कर देने वाला मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर का है। दरअसल, शिव शक्ति नगर में रहने वाले मोहित शर्मा का विवाह जून 2023 को कोमल नाम की महिला के साथ हुआ था।

बहोड़ापुर थाना पुलिस के अनुसार कोमल की पहले भी 2 शादियां हो चुकी थीं। कोमल ने अपने दोनों पतियों को छोड़ दिया, फिर मोहित के साथ तीसरा विवाह हुआ था।
शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ अच्छा चलता रहा। लेकिन 15 नवंबर की रात को कोमल ने मोहित को कोल्ड ड्रिंक में चूहा मार दवाई मिलाकर दे दिया। जिसके बाद उसके पति की तबियत बिगड़ने लगी।
उसे समय रहते परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां वह 5 दिन तक भर्ती रहा। फिर छुट्टी के बाद घर लौट गया है। उसके बाद थाने आकर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस फिलहाल इस बात की जांच में जुटी है कि कोमल ने अपने पहले 2 पतियों को किस वजह से छोड़ा था। साथ ही वह अपने तीसरे पति को चूहा मार दवाई पिलाकर क्यों मारना चाहती थी। फिलहाल पुलिस पूरे घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications