एमपी: 'महाकाल लोक पर होगा अलौकिक दृश्य'- गृहमंत्री

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, मीडिया से चर्चा के दौरान साधा कांग्रेस पर निशाना

ग्वालियर, 9 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी को नेतृत्व विहीन बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह खीझ रहे हैं। गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा रविवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी। इसके बाद वे मीडिया से भी रूबरू हुए थे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

गृहमंत्री ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

गृहमंत्री ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा रविवार को ग्वालियर पहुंच गए। यहां वे सीधा एसपी ऑफिस में पहुंचे। एसपी ऑफिस पहुंचकर गृह मंत्री डॉ ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और शहर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। 16 अक्टूबर को ग्वालियर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले हैं इसके संबंध में भी तैयारियों को लेकर गृहमंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से बैठक में चर्चा की।

Recommended Video

    गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
    शहर के अपराधों पर भी की चर्चा

    शहर के अपराधों पर भी की चर्चा

    गृहमंत्री ने ग्वालियर शहर के अपराधों पर भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा की। बैठक में मौजूद ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने गृहमंत्री को ग्वालियर शहर के अपराधों के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि ग्वालियर शहर में अपराधों पर किस तरीके से नियंत्रण किया जा रहा है और पुलिस की 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के समय किस तरह से सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

    गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को बताया नेतृत्व विहीन

    गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को बताया नेतृत्व विहीन

    बैठक के बाद गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो चुकी है, कांग्रेस के पास अब नेतृत्व नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस का नेतृत्व करना चाह रहे थे लेकिन उन्हें कांग्रेस की कमान नहीं मिली इसलिए दिग्विजय सिंह खीझ रहे हैं।

    महाकाल लोक पर होगा अलौकिक दृश्य

    महाकाल लोक पर होगा अलौकिक दृश्य

    गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने महाकाल लोक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि काशी के बाद उज्जैन में महाकाल कोरिडोर बना है, महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे इसलिए महाकाल लोक पर अलौकिक दृश्य होगा। साथ ही ने कहा कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां को पूरा कर लिया गया है। खुद गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+