Gwalior News: साहब बिल्डर ने मेरी डेयरी का 4 किलो दूध दो साल भर पिया और रुपए मांगने पर देते हैं धमकी

Gwalior Hindi News: एसपी ऑफिस जनसुनवाई में धोखाधड़ी का अनोखा मामला सामने आया है जहां एक दूध डेयरी संचालिका ने शिकायत की है कि शहर के एक प्रॉपर्टी कारोबारी और बिल्डर द्वारा 2 साल तक रोजाना 4 किलो दूध लेकर उसकी डेयरी से लेकर अब उस राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं बिल्डर की पत्नी रुपए मांगने पर झूठे मामले में फसाने की धमकी भी दे रही है।

दरअसल, ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के चौहान क्रेन इलाके के पास परमार दूध डेयरी संचालित करने वाली गुड्डी परमार आज एसपी ऑफिस में अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची थी. जहां एसपी ऑफिस में मौजूद पुलिस अधिकारियों को उसने बताया किसिटी सेंटर इलाके के रहने वाले कारोबारी कपिल दिक्षित प्रॉपर्टी का काम करते हैं।

Harija: Sir, builder drank 4 kg milk of my dairy for two years, threatens if he asks for money

वह उनकी डेयरी के परमानेंट कस्टमर है और कई सालों से दूध ले रहे थे इस बीच वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2019 तक उन्होंने रोजाना तकरीबन साढे चार किलो दूध उनकी डेयरी से लिया था और भुगतान करने पर जल्द भुगतान करने का बहाना बनाकर टालते रहे और जब भुगतान की राशि 110000 रुपए के करीब हो गई तो उन्होंने दूध लेना भी बंद कर दिया है।

बिल्डर के घर रुपए मांगने जाने पर मिलती है धमकी

पीड़ित दूध डेरी संचालिका ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि बिल्डर के घर रुपए मांगने ज़ब उनके बेटे जाते हैं तो बिल्डर की पत्नी द्वारा अपने कपड़े फाड़ कर झूठे मामले में फसाने की धमकी दी जाती है और रुपए का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने दिया उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन

महिला की फरियाद पर एसपी ऑफिस में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने पीड़ित महिला को मामले की उचित जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+