Gwalior News: आधी रात अनजान लड़की का आया वीडियो कॉल, जाल में फंस गया 12वीं का छात्र
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक छात्रा को लड़की से वीडियो कॉल पर बात करना भारी पड़ गया। छात्र का अश्लील वीडियो बनाकर कर 2600 रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी अनुसार ग्वालियर शहर के चेतकपुरी का पूरा मामला है। कक्षा 12वीं का छात्र रात को वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था, तभी रात लगभग 12 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। जैसे ही उसने कॉल अटेंड किया तो वीडियो कॉल करने वाली एक लड़की थी। पहले उसका सिर्फ चेहरा नजर आ रहा था। लेकिन जब युवक ने लड़की से उसका नाम और फोन लगाने का कारण पूछा तो लड़की ने मोबाइल खूद से दूर किया तो वह न्यूड थी।

अचानक अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल पर लड़की को न्यूड देखते ही छात्र ने कॉल काटना चाहा तो लड़की ने धमकी दी। कि अगर कॉल काटा तो वह उसका यह वीडियों वायरल कर देगी। अचानक हुई घटना से युवक घबरा गया और इसके बाद लड़की ने उससे ,5 हजार रुपए की मांग की, लेकिन युवक के पास इतने रुपये नहीं होने की वजह से उसने 2600 रुपए उसके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी लड़की उससे 10 हजार रुपए की मांग करने लगी। तो युवक ने परेशान होकर फोन कॉल काट दिया।
घबराए युवक ने लड़की का कॉल काटने के बाद सबसे पहले उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाला। तो दूसरे नंबर से उसके पास फोन आने लगे। बार- बार फोन आने की वजह से युवक परेशान होकर रोने लगा। युवक को इस हालत में देखकर उसके परिजन भी परेशान हो गये। उनको लगा उनका बच्चा किसी परेशानी में है। इस पर युवक ने पूरी बात अपने परिजन को बताई।
घटना की जानकारी लगते ही कॉल करने वालों से बात की और साफ कह दिया कि वह रुपए नहीं देने वाले। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। इसके बाद फोन कॉल कट गया और छात्र के परिजन साइबर सेल पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications