Video: रेलवे पटरी में लेट कर कपल करवा रहे थे फोटोशूट, DSP को देखकर दुल्हन ने लगाई दौड़
दूल्हा-दुल्हन अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर प्री-वेडिंग शूट करवा रहे थे। इसी बीच ट्रैफिक डीएसपी नरेश कुमार अनोठिया ने उन्हें देख लिया।

सोशल मीडिया रील बनाने के लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। अब शादी के सीजन में प्री-वेडिंग शूट के लिए लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच जा रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा ग्वालियर जिले में भी देखने को मिला है, जहां प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा ट्रेन की पटरियों पर ही लेट गया। कैमरामैन भी इस दौरान जमकर फोटो खींचता रहा, लेकिन तभी वहां पुलिस पहुंच गई और बोरिया बिस्तर समेट कर भागना पड़ा। पुलिस अधिकारी ने सभी को जमकर डाटा और जेल भेजने की धमकी दी, जिसके बाद उन सभी को माफी मांगनी पड़ी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Recommended Video
नरेश कुमार अन्नोठिया डीएसपी ट्रैफिक, दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक से सटे हाईवे पर अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक पर कई लोगों की भीड़ देखी और रेलवे ट्रैक पर भी किसी को लेटे हुए देखा। उन्हें लगा कि शायद कोई हादसा हो गया है। इस कारण उन्होंने गाड़ी रुकवाई और रेलवे पटरी की तरफ चलने लगे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि डीएसपी को आता देखकर रेलवे पटरी पर मौजूद कैमरामैन और प्रेमी जोड़ा व उनके साथ मौजूद लोग डर गए। वे तत्काल उठकर भागने लगे। इस पर डीएसपी ट्रैफिक को गुस्सा आ गया और उन्होंने सभी को जमकर फटकार लगाई।
वीडियो में दिख रहा है कि डीएसपी ट्रैफिक उन्हें समझाते हुए कह रहे हैं कि जानते हो ना ये कितना व्यस्त रेलवे पटरी है। यहां हर 4 मिनट में एक सुपर फास्ट रेलगाड़ी गुजरती है। तुम बीच पटरी पर लेटकर वीडियो बना रहे हो। रेल आएगी तो पता भी नहीं चलेगा कब चीथड़े उड़ जाएंगे। मजाक बना रखा है। ये डेंजर जोन है, समझ नहीं आता। इसके बाद डीएसपी ने उन्हें वहां से भगाते हुए कहा। हटिए यहां से, नहीं तो पुलिस बुलाकर जेल में बंद करा दूंगा अभी। डीएसपी की फटकार सुनकर भावी दूल्हा-दुल्हन वहां से दुम दबाकर खिसक लिए। कैमरामैन ने भी माफी मांगी और वहां से चल दिया।












Click it and Unblock the Notifications