Gwalior News: प्रेम प्रसंग में बाधक बनी पत्नी तो पति ने गला घोंटकर मार डाला, फरार होने से पहले पहुंची पुलिस
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में प्रेम संबंधों में पत्नी बाधा बनी तो पति ने गला घोंटकर मौत की नींद सुला दी है। पत्नी की हत्या के बाद पति थाने पहुंचा और हत्या को नॉर्मल मौत बनाने के लिए हार्ट अटैक की झूठी कहानी बताई है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जहां पर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ। हत्या का पता चलते ही पुलिस ने केस दर्ज़ कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल भिंड के मेहगांव निवासी रामनिज सिंह जादौन थाना महाराजपुरा गया हुआ था। पहले उसने पुलिस को बताया कि मेहगांव में मां त्रिमुखा कॉलेज है। वह उसका कॉलेज संचालक है। अभी वह वायु नगर में रह रहे हैं। उनकी पत्नी सुप्रिया को अचानक हार्ट अटैक आने से सुप्रिया मर गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो शंका हुई। शंका होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
मृतका का पोस्टमार्टम करने के बाद जब डॉक्टर ने पुलिस को शॉर्ट पीएम की रिपोर्ट भेजी तो उस रिपोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। रिपोर्ट में आया कि महिला की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला घोटने से हुई है। पुलिस ने तत्काल पति की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। जहां से पता चला कि आरोपी अपनी पत्नी के शव को लेकर मेहगांव जा चुका है। पुलिस ने बिना देर किए सीधे मेहगांव के लिए रवानगी डाल दी और आरोपी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी अनुसार आरोपी इस दौरान भागने की फिराक में था, जिसका पता चलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी से उसका विवाद हुआ था। पत्नी ने उसे गुस्से में आकर चांटा मार दिया था।
इसी बात पर लड़ाई हो गई थी और पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहां से सीधे उसे हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जब पुलिस ने मृतका के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनके दामाद के अन्य किसी महिला से संबंध हो गए थे। इसे लेकर पिछले 1 वर्ष से उनमें विवाद चल रहा था। जब पुलिस ने पति से इस बारे में पूछा तो उसने यह बात कबूल की।












Click it and Unblock the Notifications